MotoGP Apologies After Showing Distorted Map Of India: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटरसाइकिल रेसिंग इवेंट MotoGP हो रहा है। शुक्रवार को मोटोजीपी ने लाइव स्ट्रीमिंग में भारत के नक्शे को गलत दिखाया। नक्शे में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया था। मोटोजीपी की इस हरकत पर हंगामा खड़ा हो गया। इस पर मोटोजीपी को माफी मांगनी पड़ी। स्पोर्ट्स लीग के आधिकारिक हैंडल से माफीनामा पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा कि हमारे मेजबान देश के लिए समर्थन और प्रशंसा के अलावा कोई भी बयान देने का हमारा इरादा कभी नहीं था।
मोटोजीपी इंडिया ने कहा- नक्शे में सुधार कर लिया
आगे कहा कि हम मोटोजीपी प्रसारण के हिस्से के रूप में पहले दिखाए गए नक्शे के लिए भारत में अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हैं। अपने मेजबान देश के लिए समर्थन और प्रशंसा के अलावा कोई भी बयान देना हमारा इरादा नहीं है। हम आपके साथ इंडियन ऑयल ग्रैंड प्रिक्स ऑफ इंडिया का आनंद लेने के लिए उत्साहित हैं। मोटोजीपी इंडिया ने नक्शे में सुधार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
गलत नक्शे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद जारी है। कई यूजर्स ने अंतरराष्ट्रीय रेसिंग लीग से जवाब देने की मांग की है। वहीं, कुछ यूजर्स ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के बहिष्कार का भी आह्वान किया है। लोगों ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डोर्ना स्पोर्ट्स और मोटोजीपी को टैग करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। एक यूजर ने लिखा कि देश की अखंडता का सम्मान किए बिना कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। मोटो को शर्म आनी चाहिए।
24 सितंबर तक चलेगा आयोजन
यह कार्यक्रम 22 से 24 सितंबर तक होना है। आयोजन डोर्ना स्पोर्ट्स और फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के सहयोग से हो रहा है। 2023 मोटोजीपी सीजन 13वीं रेस के लिए दुनिया भर से टॉप बाइक रेसर भारत पहुंचे हैं। यह पहली बार है कि भारत फॉर्मूला 1 इंडियन ग्रांड प्री के बाद इस तरह के आयोजन की मेजबानी कर रहा है। फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के पास 2029 तक भारत में मोटोजीपी रेस कराने का लाइसेंस है।
यह भी पढ़ें: मुर्गे सिर्फ बांग नहीं देते, गुस्सा और दर्द भी जताते हैं, AI ने ऐसे पहचानी भाषा
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
52 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines