IndiGo Flight: एनजीओ शीसेज की संस्थापक और जानी-मानी सोशल वर्कर त्रिशा शेट्टी ने दावा किया कि इंडिगो की फ्लाइट में उनकी मां के साथ लूट हुई। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर त्रिशा ने इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने क्रू पर आरोप लगाते हुए कहा शिकायत दर्ज कराने में मेरी मां की मदद नहीं की गई।
त्रिशा ने सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट में लिखा प्रिय इंडिगो मेरी मां के साथ आपकी फ्लाइट 6ई 17 में लूट हुई। फ्लाइट क्रू ने उनका हैंडबैग ओवरहेड में रखा था। यात्रा के दौरान जब उन्हें नींद आ गई तो एक यात्री ने उनके बैग तक पहुंच गया। हालांकि जब वह यात्री बैग बदल रहा था उस दौरान मां की नींद खुल गई। इसके बाद जब मां ने शिकायत दर्ज कराना चाही तो क्रू ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। उन्होंने चोरी करने वाले यात्री को सपोर्ट किया।
क्रू ने नहीं कोई मदद
त्रिशा ने कहा साथी यात्रियों ने इस दौरान मेरी मां की मदद की। साथी यात्रियों की मदद से मेरी मां को सामान वापस मिल गया। कई अन्य यात्रियों ने उस यात्री की गलत हरकतों के संबंध में शिकायत की, लेकिन क्रू ने इस स्थिति को बेहद खराब तरीके से हैंडल किया। उन्होंने कहा कि इस तरह उड़ान के दौरान लूट होना बहुत ही परेशान करने वाला है।
ये भी पढ़ेंः 11वीं सदी की है अजमेर दरगाह… मंदिर होने के दावे पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का बड़ा बयान
इंडिगो ने दिया ये जवाब
त्रिशा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो ने कहा मैडम हमसे बात करने और समय निकालने के लिए आपका धन्यवाद। हम समझते हैं कि श्रीमती शेट्ठी ने उड़ान के दौरान बैग चोरी होने की कोशिश के बारे में बताया। इसके बाद हमारे चालक समेत पूरे क्रू ने स्थिति को संभालते हुए सामान की जांच करने का अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसी यात्री का सामान चोरी नहीं हुआ।
इंडिगो ने अपने जवाब में कहा कि इसके बाद क्रू ने श्रीमती शेट्ठी से शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया, लेकिन उन्होंने कनेक्टिंग फ्लाइट का हवाला देते हुए मामले को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही। हमने उनकी बात का सम्मान करते हुए उनकी रिक्वेस्ट पर मामले को वहीं खत्म कर दिया।
ये भी पढ़ेंः 13 साल बाद सीरिया में कैसे हुआ तख्तापलट; राष्ट्रपति असद के बाद कैसे हैं देश के हालात?
संबंधित खबरें
नेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
43 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines