Mother and Daughter Molesting in Goa: गोवा से एक महिला और उसकी बेटी के साथ अत्याचार का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इलाके के कुछ मनचले बदमाशों ने एक महिला और उसकी 24 साल की बेटी का जीना मुश्किल कर दिया है। ये घटना गोवा के मापुसा शहर के पास एक गांव की है। इन मनचले बदमाशों से परेशान होकर आखिरकार महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और मदद मांगी है।
मां-बेटी का जीना किया मुश्किल
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह 52 साल की है और उसकी बेटी 24 साल की है। दोनों एक साथ गांव में रहती हैं, उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। गांव के कुछ लोग इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके और उसकी बेटी के साथ बार-बार छेड़छाड़ करते हैं, गंदी-गंदी गालियां देते हैं, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं और अगर पीड़िता इसका विरोध करती है तो उसे धमकी देते हैं। पीड़िता ने तो यह भी बताया कि आरोपियों ने उसकी और उसकी बेटी के साथ कई जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में चूहों का उत्पात
आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई
पीड़िता शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शाहरुख करेली (24) और मोहम्मद इलाही (25) के रूप में हुई है। मापुसा पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर शाहरुख करेली और मोहम्मद इलाही नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ IPC की धारा 354, 509 और 506 के तहत FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines