Adhir Ranjan Chaudhary on Sam Pitroda Statement: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के बाद सैम पित्रोदा के नस्लीय टिप्पणी वाले बयान ने कांग्रेस को संकट में ला दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस कुछ सांस ले पाती इससे पहले ही अधीर रंजन चौधरी ने बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रजंन चौधरी ने सैम पित्रोदा के बयान का बचाव किया है। चौधरी ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। हमारे देश की क्षेत्रीय विशेषताएं अलग-अलग हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये सच है कि हमारे देश में प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड, नेग्रिटो क्लास और मंगोलायड क्लास के लोग हैं। किसी ने जो भी कहा है यह उसकी निजी राय है लेकिन यह सच है कि कुछ लोग गोरे हैं तो कुछ काले हैं। उनके इस बयान पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सैम पित्रोदा का बचाव करने की कोशिश में अधीर रंजन चौधरी ने भारतीयों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को काला, गोरा और चीनी, अफ्रीकी, नेग्रिटो और काला कहने की सोच कांग्रेस की है। क्या अधीर चौधरी सैम की टिप्पणियों को सही ठहरा रहे हैं?
जानें सैम पित्रोदा ने क्या बयान दिया था?
बता दें कि एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा कि उत्तर भारत के लोग तो गोरे नजर आते हैं जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। वहीं दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकन जैसे और पश्चिमी भारत के लोग अरब जैसे दिखते हैं। बयान की आलोचना के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
ये भी पढ़ेंः Air India एक्सप्रेस का यू-टर्न, कंपनी ने सुलझाया विवाद, 25 बर्खास्त क्रू मेंबर्स को किया बहाल
ये भी पढ़ेंः कर्नाटक BJP सोशल मीडिया हेड अरेस्ट, विवादास्पद वीडियो मामले में बेंगलुरु पुलिस का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines