Monsoon In India: इस सप्ताह की शुरुआत में मानसून के आगमन के बाद पहाड़ी राज्यों समेत कुछ अन्य राज्य बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई। बुधवार को मुंबई के मलाड इलाके में एक शख्स के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशल दोशी (38) के रूप में की गई और अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ गया था।
अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र के ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में जलभराव हो गया और पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुईं। पिछले दो दिनों में दो लोग बारिश की पानी में बह गये। उन्होंने बताया कि उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास जारी है।
हिमाचल प्रदेश
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे भूस्खलन हुआ और राज्य भर में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। बुधवार को एक कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, क्योंकि जिस वाहन से वे यात्रा कर रहे थे वह भद्राश-रोहरू लिंक रोड पर फिसलकर खाई में गिर गया।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में देहरादून के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात
गुजरात के नवसारी में गुरुवार को बारिश के कारण एक ‘कच्चा घर’ ढह गया। IMD के अनुसार, आज गुजरात क्षेत्र के भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को गुजरात में पूरी तरह से कवर हो गया। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण गुजरात के जिलों नवसारी और वलसाड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था और अगले तीन दिनों के दौरान इन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सुबह कार्यालय समय के दौरान यातायात जाम हो गया। मौसम विभाग ने गंगा के दक्षिण और उप-हिमालयी उत्तरी बंगाल दोनों में अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है।
गोवा
गोवा के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने गुरुवार तक तटीय राज्य के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में विशिष्ट स्थानों पर तीव्र वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।
राजस्थान
मानसून की दस्तक के कारण राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हल्की से भारी बारिश भी दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों में राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में आज झमाझम बारिश
गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
19 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines