South-West Monsoon : दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास हो सकती है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को जारी अपने पूर्वानुमान में दी। दक्षिण-पश्चिमी मानसून आम तौर पर केरल में 1 जून से आता है और इसमें करीब 7 दिन का स्टैंडर्ड डीविएशन रहता है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल का दक्षिण-पश्चिमी मानसून 31 के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। इनमें 4 दिन कम या 4 दिन ज्यादा का अंतर भी हो सकता है। यह तारीख देश भर में मानसून के लिए अहम संकेतक की तरह काम करती है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने पर चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है।
कितने सही साबित हुए हैं IMD के पूर्वानुमान?
अपने पूर्वानुमान को लेकर आईएमडी का कहना है कि पिछले 19 साल के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख के बारे में उसके अनुमान साल 2015 को छोड़कर बाकी हर बार सही साबित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर काफी अनियमितताएं देखने को मिली हैं।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार 16 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत में गर्मी तेज हो सकती है। 18 मई से देश में कई जगहों पर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है जिससे राहत मिलेगी। 19 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार के पास मानसून आ सकता है। गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है।
संबंधित खबरें
LIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 hr agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
1 hr agoLIVE: वाराणसी में आज IAF का एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं PM मोदी
1 hr agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
10 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
11 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
12 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
13 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
16 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
16 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines