Monsoon 2023: भारत में मानसून का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। गर्मियों की अकुलाहट के बाद लोग बादलों की ओर बड़ी उम्मीदों से देखते हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की एक खबर आपके लिए कुछ राहत दे सकती है। आईएमडी के मुताबिक सब कुछ सही रहा तो 4 जून को मानसून केरल तट पर दस्तक दे सकता है। इस बार लगातार पड़ने वाली गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।
इस बार सामान्य रह सकता है मानसून
समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे-धीरे मानसून बनना शुरू हो रहा है। बस उसके मजबूत होने का इंतजार है। आईएमडी ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं, मानसून 4 जून के आसपास केरल पहुंच जाएगा। इसलिए 1 जून से पहले हम मानसून के आने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे ज्यादा संभावना है।
उत्तर-पश्चिमी भारत में कम होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की कोई संभावना नहीं है। यदि बारिश का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह मानसून के लिए एक आदर्श स्थिति होगी। अगर हमें हर जगह मानसून का समान असर मिला, तो कृषि पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगी।
ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति से नए संसद भवन के उद्घाटन की मांग वाली PIL खारिज, SC ने कहा- हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते
दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी में बिगड़ा मौसम
बता दें कि पिछले तीन दिन से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। गुरुवार देर रात दिल्ली समेत एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुआ। दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी रात के समय मौसम खराब रहा। बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines