Toll Tax: क्या आपको हर कुछ किलोमीटर पर टोल टैक्स देना भारी लगता है? अगर हां तो तैयार हो जाइए क्योंकि सरकार एक बड़ा फैसला लेने वाली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संकेत दिया है कि जल्द ही हाईवे यूजर्स को टोल पर बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन सवाल यह है क्या टोल टैक्स कम होगा या इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा? सरकार इस पर क्या नया प्लान लेकर आ रही है? गडकरी ने कहा है कि “लोगों का गुस्सा जल्द खत्म हो जाएगा।” आखिर ऐसा क्या होने वाला है? आइए जानते हैं…
टोल टैक्स में बड़ी राहत की योजना
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मोदी सरकार जल्द ही नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को टोल टैक्स में बड़ी राहत देने की योजना बना रही है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि टोल टैक्स खत्म किया जाएगा या घटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार एक समान टोल नीति पर काम कर रही है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा सरकार बैरियर-रहित ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) आधारित टोल कलेक्शन प्रणाली पर भी काम कर रही है, जिससे टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को टैक्स में बड़ी राहत दी थी।
टोल टैक्स को लेकर सरकार की रणनीति
नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर टोल टैक्स को लेकर कई मीम्स और ट्रोलिंग होती रहती है, लेकिन वह जल्द ही लोगों का गुस्सा खत्म होने की बात कह रहे हैं। मौजूदा समय में नेशनल हाईवे पर निजी कारों की संख्या लगभग 60% है, लेकिन उनसे होने वाली टोल कमाई सिर्फ 20-26% के बीच रहती है। भारत में नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 1.46 लाख किलोमीटर है और 2023-24 में टोल कलेक्शन 64,809 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल से 35% ज्यादा है। 2019-20 में यह टोल कलेक्शन 27,503 करोड़ रुपये था। गडकरी ने लोकसभा में बताया कि 2000 से अब तक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल से 1.44 लाख करोड़ रुपये टोल के रूप में इकट्ठा किए गए हैं।
यमुना नदी पर विमान लैंडिंग स्ट्रिप
इसके अलावा, गडकरी ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली से बहने वाली यमुना नदी को साफ किया जाएगा और उसे विमान लैंडिंग स्ट्रिप में बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे दिल्ली से आगरा की दूरी सिर्फ 13 मिनट में तय की जा सकेगी। उन्होंने गुजरात में साबरमती नदी पर हुई सी-प्लेन सेवा का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास इस सेवा की शुरुआत की थी। इसी तरह, यमुना नदी पर भी एक नया प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्री तेजी से सफर कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
57 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines