देश के करोड़ों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है. हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर केंद्र सरकार कब 8वां वेतन आयोग लागू करेगी? संसद के शीतकालीन सत्र में भी जब सरकार को इस सवाल का सामना करना पड़ा तो वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इसे लेकर स्पष्ट जवाब दिया. केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) आधिकारिक रूप से गठित किया जा चुका है और इसका टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) भी 3 नवंबर 2025 को अधिसूचित कर दिया गया है. पंकज चौधरी ने एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.
संसद में सरकार से किया गया ये सवाल
संसद में पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने जा रही है. इस पर सरकार ने कहा कि लागू करने की तारीख सरकार बाद में तय करेगी. यानी आयोग का काम शुरू हो चुका है, लेकिन वेतन बढ़ोतरी कब लागू होगी, इसका निर्णय अभी बाकी है. सरकार ने बताया कि इस आयोग का फायदा लगभग 50.14 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा. इसका मतलब है कि कुल मिलाकर एक करोड़ से अधिक लोग 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों से प्रभावित होंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली तक पहुंची गोवा अग्निकांड की आंच, पुलिस ने की 5वीं गिरफ्तारी, संभालता था नाइट क्लब का काम
सरकार ने यह भी कहा कि 8वें वेतन आयोग के लिए बजट की व्यवस्था उसी समय की जाएगी, जब सरकार उसकी सिफारिशों को स्वीकार करेगी. आयोग अपनी सिफारिशें किस आधार पर देगा, इसके लिए वह खुद अपनी कार्यप्रणाली और प्रक्रिया तैयार करेगा.
18 महीनों में देनी होगी रिपोर्ट
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग को अपनी रिपोर्ट अपने गठन की तारीख से 18 महीनों के भीतर देनी है. यानी लगभग डेढ़ साल में इसकी अंतिम सिफारिशें सरकार को सौंप दी जाएंगी. वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू होने में देरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स की शिकायतों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने कहा कि आयोग पहले ही गठित किया जा चुका है और अब वह अपनी निर्धारित समयसीमा में काम करेगा.
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
4 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
4 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
7 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines