INDIA Alliance Offered PM Post to Nitish Kumar: नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच JDU नेता केसी त्यागी ने एक बयान देकर सियासत गरमा दी है। केसी त्यागी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार को कांग्रेस और INDIA अलायंस ने प्रधानमंत्री पद ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने पद स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि INDIA अलायंस के जिन नेताओं ने कभी नीतीश कुमार को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया था, आज वही उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने उनका ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने BJP-NDA का साथ देने का फैसला लिया। अब उनके और TDP नेता चंद्रबाबू नायडू के सहयोग से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। यह विपक्षियों के लिए एक संदेश है।
केसी त्यागी ने बताई नीतीश के NDA में लौटने की वजह
केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार BJP NDA में लौटने के लिए मजबूर हो गए थे। क्योंकि कांग्रेस और अन्य पार्टियों का उनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। अब चाहे कुछ मिल जाए, उनके पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही पैदा नहीं होता। खुद नीतीश कुमार कई बार यह बात कह चुके हैं। इसी प्रतिबद्धता का नतीजा है कि आज नीतीश कुमार BJP NDA की तीसरी पारी की सबसे अहम कड़ी बन गए हैं। अब वे जी जान से नरेंद्र मोदी के साथ हैं उन्हें मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
JDU के कई सांसदों को मंत्री बनाएंगे नरेंद्र मोदी
बता दें कि सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के करीब 10 सांसदों के मंत्री बनने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के सांसद ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मोदी कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं। दिलेश्वर कामत, संजय झा और सुनील कुमार भी मंत्री बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
50 mins ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
1 hr agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
2 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
3 hrs agoLIVE: राजघाट पर बढ़ी पुलिस की तैनाती, विपक्षी नेताओं के आने की उम्मीद
5 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
6 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines