Mizoram Railway Bridge Collapse: मिजोरम से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह गया। हादसे में पहले 17 श्रमिकों की मौत की खबर आई, जो बढ़कर 26 हो गई। हादसे में कई अन्य के घायल होने और मलबे में फंसे होने की आशंका है।
आइजोल तक रेलवे कनेक्टिविटी लाने के लिए बनाए जा रहे पुल पर हादसे के वक्त 40 निर्माण श्रमिक थे। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक करीब 17 श्रमिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य के लापता होने की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 9 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी
बताया जा रहा है कि यंग मिज़ो एसोसिएशन की सैरांग शाखा घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिलहाल हादसे के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि ये भी स्पष्ट नहीं है कि हादसे के वक्त पुल पर कितने लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जो पुल ढह गया, वो पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों की राजधानियों को जोड़ने वाली भारतीय रेलवे परियोजना का हिस्सा था। यह पिछले कुछ वर्षों से निर्माणाधीन है।
मुख्यमंत्री जोरमथांगा बोले- राहत बचाव कार्य जारी
हादसे की जानकारी के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 15 श्रमिकों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं हादसे से बहुत दुखी हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने काफी तेज आवाज सुनी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और पुल को ढहा देखा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि ये बहुत ही भयावह था। साइट पर 50 से अधिक कर्मचारी थे। उनमें से अधिकांश लापता हैं। कई अंदर फंसे हुए हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हैं। उन लोगों के प्रति संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल जल्द ठीक हो जाएं। बचाव अभियान जारी है और हर संभव सहायता दी जा रही है।
पीएमओ की ओर से मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
वहीं, केंद्रीय रेलवे मंत्री ने भी ट्वीट कर मुआवजे की राशि का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मिजोरम में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं। एनडीआरएफ, राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर हैं। युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी है। मुआवजा राशि के रूप में मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये, गंभीर चोटों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: मंच पर राहुल-अखिलेश समेत कई दिग्गज, रामलीला मैदान पहुंचा विपक्ष
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines