Mizoram Assembly elections 2023: चुनाव आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती एक दिन के लिए टाल दी है। आयोग ने मिजोरम विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर, 2023 (रविवार) से संशोधित करके 4 दिसंबर, 2023 (सोमवार) कर दिया है।
क्यों बदली गई काउंटिंग की तारीख?
EC का कहना है, “आयोग को विभिन्न क्षेत्रों से कई आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर, 2023 (रविवार) से किसी अन्य सप्ताह के दिन में बदलने का अनुरोध किया गया है। रविवार का दिन मिजोरम के लोगों के लिए खास दिन होता है। इस आधार पर विधानसभा चुनाव की वोटिंग की काउंट 3 दिसंबर, 2023 रविवार से संशोधित करके 4 दिसंबर कर दिया गया है।”
ईसीआई ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं चुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। लेकिन मिजोरम के लोगों की मांग को मानते हुए इलेक्शन कमीशन ने राज्य काउंटिंग की तारीख 3 दिसंबर से बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी है। हालांकि, चुनाव आयोग ने ये साफ किया है अन्य राज्य की विधान सभा के आम चुनाव के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ये भी पढेंः अगर एग्जिट पोल गलत साबित हुए तो क्या होगा? चलेगा कांग्रेस की फ्रीबीज का जादू या BJP करेगी चमत्कार?
7 नवंबर हुई थी वोटिंग
मिजोरम में सभी 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ था। मिजोरम के कुल 8.52 लाख मतदाताओं में से 80.66% ने 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा ने मिजोरम में 40 सीटों में 23 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
काउंटिंग 13 मतगणना केंद्रों और 40 मतगणना हॉलों में होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
8 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
15 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines