Mizoram Assembly Election 2023 : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिला है तो तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई है। अगर मिजोरम की बात करें तो 4 साल पुरानी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत के झंडे गाड़ दिए हैं. इस पार्टी का नाम है जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम)।
मिजोरम में कुछ 40 विधानसभा सीटें हैं। यहां के 8.52 लाख से अधिक वोटरों ने सोमवार को एनडीए की सहयोगी पार्टी सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को सत्ता से बाहर कर दिया है। साल 1987 से MNF और कांग्रेस दोनों पार्टियां ही सत्ता में रही हैं, लेकिन इस बार जनता ने दोनों पार्टी को नकार दिया है। मिजोरम विधानसभा चुनाव में पूर्व आईपीएस अधिकारी और पूर्व लोकसभा सांसद लालदुहोमा के नेतृत्व वाली पार्टी ZPM को 27 सीटों पर जीत मिली है, जबकि MNF को सिर्फ 10 सीटें मिली हैं। भाजपा को 2 और कांग्रेस 1 सीटों पर ही सिमट गई है।
यह भी पढ़ें : Mizoram Assembly Election Result 2023: ZPM की आंधी में उड़ गए सीएम समेत MNF सरकार के 9 मंत्री
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
सीएम पद की रेस में सबसे आगे लालडुहोमा ने सेरचिप सीट से 2,982 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली है तो वहीं, एमएनएफ के चीफ और सीएम जोरमथांगा अपनी पूर्व -1 सीट नहीं बचा पाए। चुनाव परिणाम के आने के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालडुहोमा ने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए और INDIA का हिस्सा नहीं बनेगी।
जानें कब अस्तिव में आई थी ZPM पार्टी
4 साल पहले ही 2019 में चुनाव आयोग ने जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को मान्यता दी थी। इस पार्टी के मुखिया का नाम लालदुहोमा है। उन्होंने साल 2018 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय ही ताल ठोंका था और तत्कालीन सीएम लालथनहलवा को पराजित कर दिया था। मिरोजम की राजनीति में चर्चित लालदुहोमा साल 1977 बैच के आईपीएस अफसर रह चुके हैं। वे पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज भी चुके हैं। उन्होंने साल 1984 में कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उन्होंने साल 1988 में कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
22 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
59 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines