रामनवमी पर आज पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने करीब 2 हजार शोभायात्राएं निकाली। आज बीजेपी का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर शोभायात्राओं में हिस्सा लिया। इस बीच बीजेपी नेता और बाॅलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है। मिथुन ने हिंदू मतदाताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश के प्रतिशत हिंदू हमारे साथ खड़े हो जाएं तो राम राज्य स्थापित हो जाएगा।
मिथुन ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए मेरा एकमात्र संदेश यह है कि बंगाल में अभी भी 9 प्रतिशत हिंदू अपना वोट नहीं डालते हैं। इसलिए मैं उनको अनुरोध करूंगा कि वे बाहर आएं और वोट करें। उन्होंने कहा कि अगर हम नहीं जीते तो हिंदू बंगाली यहां पर मुश्किल में पड़ जाएंगे।
बंगाली हिंदू नहीं बचेंगे
पिछले महीने मिथुन चक्रवर्ती ने उत्तर 24 परगना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमें जीतना होगा, इसका केवल एक कारण है, बांग्लादेश ने हमें सिखाया है। उससे सबक लेना चाहिए। अगर हम नहीं जीते तो पश्चिम बंगाल में बंगाली हिंदू नहीं बचेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि किसी भी व्यक्तिगत विचारधारा या पसंद नापसंद को अलग रखकर बीजेपी को जिताने पर फोकस करना है।
ये भी पढ़ेंः ‘अब हिंदू, जैन और बौद्ध मंदिरों की जमीन पर BJP की नजर’ उद्धव ठाकरे ने उठाए सवाल, AAP ने किया बड़ा दावा
शिक्षक भर्ती रद्द करने पर दी प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता ने कहा कि अभी कोई दूसरी बात सोचने पर ध्यान नहीं देना है। पहले हमें चुनाव जीतना है। पहले बीजेपी के उम्मीदवार को जिताना है, फिर पार्टी को जिताना है। यही हमारे लिए फायदेमंद होगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द करने के मामले में भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा हमेशा सत्य की जीत होती है। यह फैसला अभ्यर्थियों के झटका हैं इसके लिए पूरी तरह से टीएमसी सरकार जिम्मेदार है।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं TMC नेता कुणाल घोष, जो राम नवमी के जुलूस में हुए शामिल?
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines