कुमार गौरव, नई दिल्ली: बीजेपी मिशन 2024 की तैयारी में लग चुकी है। रणनीति की बात तो छोड़िए अब तो बीजेपी अपने उम्मीदवारों के कठिन चयन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर चुकी है। वैसे भी बीजेपी को चुनावी मशीन कहा जाने लगा है। वार्ड चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक में बीजेपी पूरी मजबूती और रणनीति के साथ मैदान में उतरती है।
गुजरात, हिमाचल के विधानसभा चुनाव और दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद बीजेपी आगे की चुनावी तैयारी में जुट गई है । अगले साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में हैं, लेकिन राज्य चुनाव की तैयारी के साथ-साथ बीजेपी सिर्फ लोकसभा चुनाव की रणनीति की ही तैयारी में नही जुटी है।
और पढ़िए – मेघालय में अमित शाह बोले- पिछले 8 सालों में पूर्वोत्तर में विद्रोह की घटनाओं में 74% की कमी आई
सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
बीजेपी तो अब लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में भी लग गई। इसके लिए सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर बात करते हुए बीजेपी के सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि ये अच्छी प्रक्रिया है। इससे सांसद अपने चुनावी इलाके में अधिक समय देता है और बीजेपी ये प्रयोग बहुत समय से करती है, तभी चुनावी सफलता का प्रतिशत बेहतर होता है।
बीजेपी उम्मीदवार के टिकट का चयन कई चरणों में करती है। कई सर्वे भी करवाती है। भाजपा संगठन के फीडबैक पर रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करती है, लेकिन मोदी युग की शुरुआत के बाद उम्मीदवारों का चयन कठिन प्रक्रिया में तहत होता है। इस बार सांसदों के रिपोर्ट कार्ड के लिए 7 मापदंड तैयार किए गए हैं।
• सांसद जनता के बीच कितना रहे?
• जनता में कितनी स्वीकार्यता?
• अपने क्षेत्र में कितने लोकप्रिय?
• सांसद निधि का इस्तेमाल कैसे किया?
• सरकार की योजनाएं पहुंचीं या नहीं?
• कामकाज जनता तक पहुंचा या नहीं
•
• जनता के साथ व्यवहार कैसा रहा
चुनावी चेहरा नरेंद्र मोदी ही होंगे
बीजेपी मानती है कि विकास के मुद्दों के साथ क्षेत्रीय आधार पर उम्मीदवार का मजबूत होना जीत की गारंटी है। लोकसभा चुनाव में अभी दो साल से ज्यादा का वक्त बचा है, लेकिन बीजेपी अभी से मुद्दों के साथ साथ उम्मीदवारों के चयन पर ध्यान दे रही है। ये भी तय किया गया है कि पार्टी के द्वारा तय किए गए सात मापदंडों पर जो सांसद खड़ा उतरेगा, टिकट उसी को मिलेगा नहीं तो उम्मीदवार बदल दिया जाएगा। बीजेपी का चुनावी चेहरा नरेंद्र मोदी ही होंगे, लेकिन बीजेपी को लगता है कि मोदी ब्रांड के साथ साथ उम्मीदवारों की बेहतर और मेहनतकश छवि भी जरूरी है, तभी मिशन 400 के आंकड़े तक पहुंचा जा सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
40 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
42 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines