देश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने हीटवेव को लेकर श्रमिकों और मजदूरों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।
मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों एवं प्रशासकों को पत्र लिखकर श्रमिकों को अत्यधिक गर्मी से बचाने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई है।
मंत्रालय की एडवाइजरी में सुझाए गए प्रमुख उपाय
- अत्यधिक गर्मी के समय में काम के घंटों में बदलाव किया जाए।
- कार्यस्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
- श्रमिकों के लिए छायादार विश्राम स्थल और उचित वेंटिलेशन या शीतलन व्यवस्था की जाए।
- नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई जाए।
- आपातकालीन आइस पैक और हीट वेव से निपटने के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
इन पर दिया जाए विशेष ध्यान
मंत्रालय ने खासतौर पर कारखानों, निर्माण स्थलों, ईंट भट्टों और खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। भूमिगत खदानों में काम करने वालों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। साथ ही, अत्यधिक गर्मी के समय धीमी गति से कार्य करने और दो व्यक्तियों के समूह में काम करने की सलाह दी गई है।
जागरूकता और प्रशिक्षण की व्यवस्था
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे जागरूकता शिविर, पोस्टर, बैनर और श्रमिक चौकों के माध्यम से गर्मी से बचाव की जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित करें।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष निर्देश
मंत्रालय ने अपने अधीनस्थ संगठनों जैसे DGWL, CLC, DGFASLI, DGMS, VVGNLI, ESIC आदि को निर्देश दिया है कि हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और रोकथाम के लिए जागरूकता सत्र एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं। DGWL और ESIC के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के लिए विशेष डेस्क बनाए जाएं। ORS, आइस पैक और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
8 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
9 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
14 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
15 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
17 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines