नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन के बीच बुधवार को एक अहम करार हुआ। नेशनल मीडिया सेंटर, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, वहीं अभिनेता वरुण धवन विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी कई मामलों में अद्वितीय है। इससे उद्योग और अकादमिक संबंध मजबूत होंगे।
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फैल रही अश्लीलता के बारे में चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म्स को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है कि उनके प्लेटफॉर्म रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में अश्लीलता और दुर्व्यवहार का प्रचार न करें। उन्होंने आगे कहा कि हमें ऐसा कंटेंट ओटीटी पर देना होगा, जिसे लोग सहज भाव से देख सकें। यहां यह बोलना जरूरी है क्योंकि ओटीटी प्लेटफार्म से जुड़े सभी लोग मौजूद हैं।
और पढ़िए – और पढ़िए – दिल्ली से कांगड़ा के बीच हवाई सेवा शुरू, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- 4 साल के भीतर देश में होंगे 200 एयरपोर्ट
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता में लाखों कहानिया हैं, जिसे प्रदर्शित किया जाना बाकी है।
विश्व स्तर पर भारतीय कलाकारों ने कमाया नाम
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता में लाखों कहानिया हैं, जिसे प्रदर्शित किया जाना बाकी है। हाल ही में भारतीय फिल्मों और कलाकारों ने विश्व स्तर पर ख्याति हासिल की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की भी चर्चा की।
वरुण धवन बोले- अब प्रतिभाएं दुनिया के दर्शकों से जुड़ रहीं
समारोह में पहुंचे एक्टर वरुण धवन ने कहा कि भारतीय सिनेमा अब ग्लोबल हो रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नए कलाकारों को अवसर दे रहा है। वे अभी तक अलग-थलग पड़े थे, लेकिन अब वे दुनिया के दर्शकों से जुड़ सकते हैं। मैं ऐसी हर संभावना को बढ़ावा देता हूं, जिसमें हमारी प्रतिभा का हित जुड़ा हो।
और पढ़िए – Savarkar Remark: राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- वे सपने में भी नहीं बन सकते सावरकर
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि मंत्रालय और अमेजन के बीच साझेदारी से भारतीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलेंगे। वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने कहा कि मंत्रालय की सराहना की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
9 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
12 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines