Manipur Viral Video Case: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई करेगी। यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करेगा। जिसके जरिए वह वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर किए जाने का अनुरोध करेगा।
तीन मई से मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा जारी है। 4 मई को कुकी समुदाय के करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने एक परिवार की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया था। उनमें से एक के साथ रेप किया गया था। पीड़िता के भाई ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई थी।
और पढ़िए – इंफाल में महिलाओं ने सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन, एक और आरोपी गिरफ्तार
वीडियो शूट करने वाला शख्स गिरफ्तार
एएनआई के अनुसार, जिस मोबाइल फोन से महिलाओं का वीडियो शूट किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया है और वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्रालय ने राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के सदस्यों के साथ कई दौर की बातचीत की।
अब तक 160 की गई जान
दरअसल, मणिपुर में हाईकोर्ट ने 53 फीसदी आबादी वाले मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करते हुए आरक्षण दिए जाने का आदेश दिया था। इसके विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने तीन मई को मार्च निकाला था। इसी दरम्यान हिंसा हुई, जो अब तक जारी है। अब तक मणिपुर में 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: Anju Nasrullah Case: अंजू ने अरविंद से मांगा तलाक, पाकिस्तान को सता रहा बदनामी का डर, जानें क्यों
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines