Tejas mk1a Deal: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय (MoD) ने गुरुवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ ऐतिहासिक करार किया है. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 97 एलसीए एमके1ए विमानों की खरीद के लिए एचएएल के साथ 62,370 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं.
रक्षा मंत्रालय ने कहा, इन विमानों में 68 लड़ाकू विमान और 29 ट्विन सीटर विमान तथा संबंधित उपकरण शामिल हैं. इस समझौते की कुल लागत 62,370 करोड़ रुपये से अधिक है. इन विमानों की आपूर्ति 2027-28 के दौरान शुरू होगी और छह वर्षों की अवधि में पूरी होगी.
रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा, इन विमानों की आपूर्ति 2027-28 के दौरान शुरू होगी और छह वर्षों की अवधि में पूरी होगी. जनवरी 2021 में हस्ताक्षरित पिछले एलसीए एमके1ए अनुबंध के अतिरिक्त, इस विमान में 64% से अधिक स्वदेशी सामग्री होगी, जिसमें 67 अतिरिक्त उपकरण शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस सरकार में पेपर लीक का केंद्र था राजस्थान’, बांसवाड़ा में विपक्ष पर भड़के पीएम मोदी
इसमें उत्तम एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (एईएसए) रडार, स्वयं रक्षा कवच और कंट्रोल सरफेस एक्चुएटर्स जैसी उन्नत स्वदेशी रूप से विकसित प्रणालियों का एकीकरण आत्मनिर्भरता पहल को और मजबूत करेगा. इस परियोजना को लगभग 105 भारतीय कंपनियों के मजबूत विक्रेता आधार द्वारा समर्थित किया जा रहा है.
बढ़ेगी IAF की शक्ति
इस डील के बाद भारतीय वायुसेना की शक्ति और बढ़ जाएगी. तेजस Mk1a विमानों के शामिल होने के बाद मौजूदा स्क्वाड्रन स्ट्रेंथ को और बढ़ावा मिलेगा.
HAL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. डीके सुनील ने कहा, ‘यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. 97 LCA तेजस मार्क 1 अल्फा का ऑर्डर लड़ाकू विमानों और प्रशिक्षकों के साथ एक अनुवर्ती ऑर्डर है. पहले वाले ऑर्डर की तुलना में इस ऑर्डर में 70% स्वदेशी सामग्री होगी… हम स्वदेशी रडार, EW सुइट और कई अन्य उपकरणों को एकीकृत करेंगे. इससे हमें अपनी आपूर्ति श्रृंखला जारी रखने में मदद मिलेगी.
उन्होंने आगे कहा, हम जनरल इलेक्ट्रिक के साथ 113 इंजनों का अनुवर्ती ऑर्डर पहले ही पूरा कर चुके हैं. अब हम उनके साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे. यह भारत सरकार द्वारा दिया गया एक बहुत बड़ा विश्वास मत है. HAL जो काम कर रहा है और स्वदेशी सामग्री और जिस पारिस्थितिकी तंत्र का हम निर्माण और संचालन कर रहे हैं, यह इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे सरकार आत्मनिर्भरता की बात पर चल रही है और ऐसे ऑर्डर दे रही है जिससे न केवल HAL में बल्कि हमारे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में रोजगार पैदा होंगे.
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
11 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines