Civil Aviation Ministry emergency measures: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ानों में भारी अव्यवस्था और शेड्यूल में गड़बड़ी को तुरंत ठीक करने के लिए, खासकर इंडिगो एयरलाइंस के लिए, कई आपात कदम लागू किए हैं. जनता को हो रही दिक्कतों को कम करने और सेवाओं को स्थिर करने के लिए दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं, जिनका उद्देश्य इंडिगो की सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करना है. मंत्रालय ने जानकारी दी कि आज आधी रात तक ज्यादातर उड़ानों का शेड्यूल पटरी पर आने लगेगा, जबकि अगले दो-तीन दिनों में सेवाएं पूरी तरह स्थिर होने की उम्मीद है.
एयरलाइंस को कई अनिवार्य निर्देश
सरकार का कहना है कि यात्रियों की समस्या को कम से कम करने के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस को कई अनिवार्य निर्देश भी दिए गए हैं. इसके तहत इंडिगो और अन्य एयरलाइंस को अपने डिजिटल सूचना तंत्र के माध्यम से घर बैठे रियल-टाइम देरी की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है. किसी भी उड़ान के रद्द होने की स्थिति में इंडिगो स्वत: पूर्ण टिकट रिफंड प्रदान करेगा. वहीं, यदि कोई यात्री एयरपोर्ट पर फँस जाता है तो उसके लिए पहले से बुक होटलों में ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
यह भी पढ़ें: IndiGo विमान रद्द होने पर पिता का फूटा गुस्सा, चिल्ला-चिल्लाकर मांगी बेटी के लिए ये चीज
एयरलाइंस में लागू किए 8 आपात नियम
- 1- आज रात 12 बजे तक अधिकांश उड़ान शेड्यूल स्थिर होने लगेंगे और सामान्य स्थिति की ओर लौटेंगे.
- 2-आने वाले कुछ दिनों में सेवाएं पूरी तरह सामान्य और स्थिर हो जाएंगी.
- 3-इंडिगो और अन्य एयरलाइंस द्वारा बनाए गए सूचना तंत्र के ज़रिये यात्री घर बैठे ही उड़ानों में देरी की अपडेट देख सकेंगे.
- 4-किसी उड़ान के रद्द होने की स्थिति में इंडिगो टिकट का स्वतः पूर्ण रिफ़ंड सुनिश्चित करेगा.
- 5-अगर कोई यात्री रास्ते में फंस जाता है तो एयरलाइंस द्वारा पहले से बुक किए गए होटलों में उनके ठहरने की व्यवस्था की जाएगी.
- 6- वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं—उन्हें लाउंज एक्सेस दिया जाएगा.
- 7- देरी से चल रही उड़ानों के यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी.
- 8- नागरिक उड्डयन मंत्रालय में 24×7 कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो वास्तविक समय में स्थिति की निगरानी कर रहा है.
सरकार ने कहा है कि वह हवाई यात्रियों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह सजग और संवेदनशील है. मंत्रालय सभी स्टेकहोल्डर्स एयरलाइंस, एयरपोर्ट प्रबंधन और DGCA—के साथ लगातार संपर्क में है. DGCA द्वारा शुक्रवार को घोषित नियमों में दी गई जरूरी छूटें भी लागू कर दी गई हैं ताकि संचालन जल्द से जल्द सामान्य हो सके और यात्रियों की परेशानी कम की जा सके. सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह स्थिर होने तक निगरानी और निर्देशों का सिलसिला जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से IndiGo की सभी 235 उड़ानें रद्द, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एयरलाइन ने दी सफाई
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
42 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines