Indian Citizenship Certificates: सीएए के तहत नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। बुधवार को 14 लोगों को इसके तहत नागरिकता संबंधी सर्टिफिकेट जारी किए गए। ये सभी लोग गैर मुस्लिम हैं, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं। सभी ने नागरिकता के लिए आवेदन किया था। प्रमाण पत्रों का पहला सेट इन लोगों को जारी कर दिया गया है। सीएए के तहत सिर्फ गैर मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है। मुस्लिमों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने पोर्टल के जरिए ऑनलाइन मंजूरी के बाद 14 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
सीएए के तहत प्रताड़ना के शिकार उन गैर मुस्लिम लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी, जो लोग 31 दिसंबर 2014 को, व इससे पहले भारत आए हैं। सीएए दिसंबर 2019 में लाया गया था। नागरिकता का लाभ हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों को दिया जाना है। सीएए के कानून बनने के बाद राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई थी। लेकिन जिन नियमों के तहत लोगों को नागरिकता का लाभ दिया जाना है, वह लगभग 4 साल देरी के बाद इस साल 11 मार्च को जारी किए गए थे।
नागरिकता मिलने के बाद लोगों में दिखी खुशी
भारतीय नागरिकता मिलने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की। भावना नाम की आवेदक ने बताया कि उनको काफी अच्छा महसूस हो रहा है। वे 2014 में यहां आई थी। अब तरक्की की ओर उनके कदम बढ़ेंगे। पाकिस्तान में हमारे ऊपर जुल्म होता था। वे न तो घर से बाहर निकल पाती थीं, न ही उनके लिए पढ़ाई की व्यवस्था थी। अगर कहीं भी बाहर जाना होता था, तो बुर्का पहनना पड़ता था। लेकिन यहां उनको पूरी आजादी है। दूसरे लोगों ने भी खुशी जाहिर की।
संबंधित खबरें
प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines