IRCTC News: अगर आप ट्रेन के जरिए राजधानी दिल्ली आने वाले हैं और आपको आगे का सफर मेट्रो से करना है तो यह आपके लिए काम की खबर है। अगर आपको मेट्रो से दिल्ली और एनसीआर में कहीं जाना है तो अब ट्रेन के टिकट के साथ ही मेट्रो का टिकट ले सकते हैं। वहीं, पहले आपको मेट्रो पकड़नी है और बाद में ट्रेन के जरिए कहीं जाना है तो भी आप दोनों का टिकट एक साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुक करा सकेंगे। खास बात यह है कि दोनों टिकटों की अवधि अब पूरे 120 दिन के लिए होगी। नियमों के मुताबिक आरक्षित टिकट को 120 दिन एडवांस में बुक कराया जा सकता है। अब यह नियम रेलवे के साथ-साथ मेट्रो टिकट पर भी लागू होगा। अगर आपकी किसी कारण ट्रेन छूट गई है।
इन परिस्थितियों में एकसाथ कैंसल करवा सकेंगे टिकट
ट्रेन लेट या जल्दी आई है तो दूसरी ट्रेन के जरिए आप सफर करते हैं तो ये दोनों टिकट दो दिन पहले और दो दिन बाद यात्रा की तिथि से वेलिड रहेंगे। यानी जल्दी और लेट होने की स्थिति में भी आपके पैसे बच जाएंगे। यह नियम मेट्रो पर भी लागू होगा, आप उसी टिकट से यात्रा का मजा ले सकेंगे। अगर आपको दोनों टिकट कैंसिल करवाने हैं तो इनको एक साथ कैंसिल भी करवाया जा सकेगा। माना जा रहा है कि रेलवे का यह कदम ‘वन इंडिया, वन टिकट’ की पहल को बढ़ावा देने के लिए है। इसका उद्देश्य यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए है। IRCTC, DMRC और CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इन्फर्मेशन सर्विस) मिलकर काम कर रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर में लोगों को मेन लाइन रेलवे और मेट्रो पैसेंजर्स की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली मेट्रो के टिकट के लिए क्यूआर कोड का भी इस्तेमाल होता है। जिसको अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए भी बुक किया जा सकेगा। बता दें कि IRCTC ऐप का बीटा वर्जन बुधवार को लॉन्च किया गया है। जो एंड्रॉयड मोबाइल पर चलेगा। अगले 3-4 महीने तक लोगों से फीडबैक लेने के बाद इसका फुल वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। हो सकता है कि इसमें कुछ सुधार किए जाएं। IRCTC के CMD संजय कुमार जैन और DMRC के MD डॉ. विकास कुमार ने बीटा वर्जन को लॉन्च किया। माना जा रहा है कि अब मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर टिकट लेने वालों की कतारें कम होंगी।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines