Clash Over Timber Smuggling: असम-मेघालय सीमा पर मंगलवार सुबह लकड़ी की तस्करी को लेकर हुई झड़प में वन रक्षक समेत 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मेघालय सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद कर दी है।
खबरों के मुताबिक, असम वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 3 बजे पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के मोइकरांग में मेघालय सीमा पर एक ट्रक को रोकने की कोशिश की। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और गाड़ी समेत वहां से भाग निकला। फिर वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा किया। वन रक्षकों ने आखिर में फायरिंग की जिससे ट्रक पंचर हो गया।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रक चालक, हेल्पर और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया। तीनों को वन लेकर वन विभाग की टीम जिरिकिंग पहुंची। वन रक्षकों ने घटना की जानकारी जिरिकेंडिंग पुलिस थाने को दी और अतिरिक्त बल की मांग की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों लोगों के पकड़े जाने के बाद मेघालय से बड़ी संख्या में लोग ‘दाव’ (कटार) और अन्य हथियारों से लैस होकर सुबह करीब 5 बजे घटनास्थल पर जमा हो गए। उधर, मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने हथियार से लैस भीड़ को देखकर आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिससे वन रक्षक समेत छह लोगों की मौत हो गयी।
मृत वन रक्षक की पहचान बिद्या सिंह लेहटे के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य वन रक्षक अभिमन्यु इस घटना में घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस घटना में एक वन होम गार्ड और खासी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई। स्थिति अब नियंत्रण में है।”
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
44 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
1 hr agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
3 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
5 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
6 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
6 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines