Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच अब आगे बढ़ चुकी है। शिलॉन्ग पुलिस आज पांचों आरोपियों को लेकर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल के लिए निकल चुकी है। मामले को लेकर मेघालय डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग ने बताया कि राजा रघुवंशी मर्डर केस में मंगलवार को टीम मौका-ए-वारदात जाकर सीन रिक्रिएट करेगी। डीजी पी ने बताया कि सोनम ने पूछताछ में बताया कि राजा की हत्या के बाद उसके आभूषण उसने किसी खास जगह पर छिपा दिए थे। ऐसे में पुलिस सोनम को उस जगह पर ले जाकर आभूषण जब्त करवा सकती है।
कई एंगल से जांच कर रही पुलिस
इससे पहले डीजीपी ने पीटीआई को बताया कि सभी अरेस्ट किए गए आरोपियों को मंगलवार दोपहर में क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए सोहरा ले जाया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में केवल लव ट्रायंगल तक ही सीमित नहीं है बल्कि दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। बता दें कि शिलॉन्ग के पास स्थित सोहरा क्षेत्र में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम उसके प्रेमी राज कुशवाहा और उसके साथियों को अरेस्ट किया था।
ये भी पढ़ेंःRaja Raghuvanshi का कत्ल लव ट्रायंगल तक सीमित नहीं, नए एंगल को लेकर शिलांग पुलिस का दावा
डीजीपी ने कहा कि हम इस मामले की गहराई तक जांच में जुटे हैं। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में और कुछ भी सामने आ सकता है क्या? यह बिल्कुल ही असामान्य घटना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही वह अपने पति को लेकर इतना क्रूर कैसे हो सकती है? हमारे पास इस केस को लेकर पूरे सबूत है।
जानें पूरा मामला
इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए 21 मई को गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग पहुंचे थे। बाद में दोनों 23 मई पूर्वी खासी हिल्स क्षेत्र में सोहरा में एक होम स्टे से लापता हुए थे। इसके बाद पुलिस को 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास बरामद होता है। इसके बाद सोनम 9 जून को यूपी से 1200 किलोमीटर दूर गाजीपुर नामक जगह पर मिलती है। इसके बाद इस मामले में शिलॉन्ग पुलिस एक-एक सोनम के 4 साथियों को भी अरेस्ट करती है, जिसमें एक उसका दोस्त भी शामिल होता है।
ये भी पढ़ेंः Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचा सोनम का भाई, बोला- नार्को टेस्ट हो…
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines