Medicine Price Down: स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से NPPA ने आम जनता को 35 जरूरी दवाओं के दाम घटाकर राहत दी है। ये दवाएं दवा कंपनी की ओर से बेची जाती है और इनकी खुदरा कीमतों में कमी की गई है। इससे पुरानी बीमारियों से जूझने वाले मरीजों को लाभ पहुंचेगा क्योंकि इनमें दिल की बीमारियों और सूजन कम करने वाली दवाएं भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
कौन सी दवाओं के दाम हुए कम?
NPPA यानी राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण द्वारा इन दवाओं की कीमत को कम करने की सूचना जारी की गई है। इनमें प्रमुख दवाएं हैं- एसीक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट, एटोरवास्टेटिन और कई अन्य दवाएं। इनमें डायबिटीज की दवाएं भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- क्या ज्यादा पसीना आने वाले लोगों को कम नमक खाना चाहिए? डॉक्टर इस पर क्या सलाह देते हैं?
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने दिए निर्देश
बता दें कि रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा यह जानकारी साझा की गई थी। यह विभाग NPPA के तहत कार्य करता है। यह देश में दवाओं के दामों का मूल्य तय करती है और मूल्यों की निगरानी भी करती है।
कितने रुपये की मिलेंगी दवाएं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन की गोलियां अब 13 रुपये में मिल सकती है। कैडिला फार्मास्यूटिक्ल्स इन दवाओं की 15 रुपये कीमत बता रहा है। वहीं, एटोरवास्टेटिन 40mg और क्लोपिडोग्रेल का दाम 26 रुपये तय किया गया है। बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल के दाम भी कम हुए हैं। वहीं, विटामिन-डी की दवाएं 31 रुपये में मिलेंगी।
आदेश में कही यह बात?
जारी किए गए नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि दवा की दुकानों पर चाहे रिटेलर हो या दुकान, उन्हें अपनी दुकान पर दवा के दामों की लिस्ट लगानी होगी। इसकी मदद से ग्राहक उसे देख सकेंगे। अगर दुकान नियमों का पालन नहीं करती है तो उन्हें DPCO 2013 की आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सजा दी जाएगी। दवाओं की कीमत कम होने के बाद उन पर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा। मगर जरूरत होने पर कुछ दवाओं पर GST लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हफ्ते में सिर्फ 2 दिन करें ये काम, दूर होगा हार्ट अटैक का रिस्क, नई स्टडी में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
10 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines