MEA Press Conference: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने गुरुवार को भारतीय सीमा के पास ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना से उसे मुंह की खानी पड़ी। उसके इन नापाक मंसूबों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने 300 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया, लेकिन उसका हर वार नाकाम रहा। शायद इसी बौखलाहट का नतीजा रहा कि भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई के दौरान उसने अपने ही नागरिकों को ढाल बनाना शुरू कर दिया। यानी दुनिया के सामने नागरिकों की दुहाई देने वाला पाकिस्तान खुद अपने ही लोगों की जान लेने पर उतारू हो गया। पाकिस्तान का ये असली चेहरा दुनिया के सामने भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेनकाब किया।
नागरिकों को बनाया ढाल
विदेश सचिव विक्रम मिस्री और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया। उसने कराची और लाहौर के हवाई अड्डे चालू रखे। इस वजह से एयरबस-320 ने उड़ान भरी, लेकिन भारत ने हर बार संयम रखा।
ये भी पढ़ें: S400 Missile System Explained: 400 km तक वार…भारत का ब्रह्मास्त्र, S-400 ने PAK के नापाक मंसूबों को कैसे किया ध्वस्त?
दिखाया गया एयरस्पेस का स्क्रीनशॉट
पाकिस्तान की ओर से नागरिकों को ढाल बनाने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ान भरने वाले इंटरनेशनल फ्लाइट्स सहित अनजान विमानों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस दौरान एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। जिसमें पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के दौरान फ्लाइट रडार 24 का डेटा दिखाया गया। कॉन्फ्रेंस में आगे बताया गया कि हमने भारतीय पक्ष का हवाई क्षेत्र नागरिक हवाई यातायात से पूरी तरह से रहित है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने क्या कहा?
इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा- पाकिस्तान की ओर से कल रात भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां की गईं। उन्होंने भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने उसका पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से किए गए इन हमलों का पाकिस्तानी राज्य मशीनरी द्वारा आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन आया है। यह उनके कपट और निचले स्तर का एक और उदाहरण है।”
ये भी पढ़ें: क्या होती है ‘फोर्स 18’? जिसका नेतृत्व कर चुकी हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, बिपिन रावत ने की थी तारीफ
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
17 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
24 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines