Maulana Mufti Salman Azhari Detain: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को रविवार को गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने हिरासत में लिया है। उन पर गुजरात के जूनागढ़ में हेट स्पीच फैलाने का आरोप है। सलमान अजहरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके से हिरासत में लिया गया। इसके बाद देखते ही देखते घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। वे मौलाना को रिहा करने के लिए नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मौलवी के समर्थन में जुटे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस मुफ्ती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जूनागढ़ जाएगी।
मौलाना ने माइक के जरिए समर्थकों से की अपील
इससे पहले हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस स्टेशन से ही मौलाना ने माइक के जरिए समर्थकों से अपील की। उन्होंने कहा- ”जोश में होश नहीं खोने चाहिए। मैं आपको बताना चाहता हूं कि कोई क्रिमिनल नहीं हूं। जो भी जांच पुलिस को करनी है, वे करेंगे। मैं इसमें पूरा सहयोग करूंगा। आपको भी करना चाहिए।” मौलाना ने आगे कहा- ”ट्रैफिक और माहौल के चलते लॉ एंड ऑर्डर का मसला पैदा हो सकता है। इसलिए मेरी अपील है कि इस जगह को खाली कर दें। मौलाना ने आगे कहा कि जो होगा, अच्छा ही होगा।” बता दें कि फिलहाल सलमान अजहरी पुलिस हिरासत में हैं।
सिविल ड्रेस में घर आए थे पुलिसकर्मी
इधर, मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी के वकील वाहिद शेख ने बताया कि सलमान अजहरी के घर पर सुबह के समय सिविल ड्रेस में 35-40 पुलिसकर्मी मौजूद थे। हमने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बस इतना बताया कि गुजरात में 153 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी उनके साथ पुलिस स्टेशन आए और सहयोग भी किया।
क्या है पूरा मामला?
पूरा विवाद जूनागढ़ में मौलाना की एक सभा से जुड़ा है। उन्होंने कहा था- ”अभी कर्बला का आखिरी मैदान बाकी है। कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा।” इसके साथ ही उन्होंने विवादित और भड़काऊ भाषण दिया।
ये भी पढ़ें: मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी कौन? जिनके विवादित बयान पर मच रहा बवाल
ये भी पढ़ें: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान हिरासत में
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines