Darjeeling Weather Update: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. बीते दिन हुई लगातार बारिश के कारण मिरिक में कुर्सेओंग के पास नेशनल हाईवे-110 पर हुसैन खोला नामक जगह पर जमीन खिसकने से बालासन नदी पर बना दुधिया पुल भी ढह गया. वहीं भूस्खलन के मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत हुई है. वहीं पुल ढहने से मिरिक और कुर्सेओंग को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह ब्लॉक हो गई है.
आज कई शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में आज 5 अक्टूबर को भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने की चेतावनी भी दी है. बारिश का दौर अगले कुछ दिन जारी रहने का भी अनुमान है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सफर करने से बचने की सलाह दी है और नदियों दूर रहते हुए पुलों पर न जाने का आग्रह भी किया है.
भारी बारिश के कारण बंद हुईं ये सड़कें
बता दें कि मृतकों में सौरानी (धारा गांव) के 3, मिरिक बस्ती के 2 और विष्णु गांव का 1 शख्स शामिल है. दार्जिलिंग की ओर जाने वाले रास्ते पर दिलाराम में बीच सड़क एक बड़ा पेड़ गिर गया है, जिससे सड़क ब्लॉक है. हुसैन खोला में भूस्खलन से दार्जिलिंग जाने वाला रास्ता बंद है. कुर्सेओंग और दार्जिलिंग जाने के लिए अब पंखाबाड़ी का रास्ता खुला है. वहीं कुर्सेओंग से दार्जिलिंग तक जाने के लिए डाउनहिल रोड (पुरानी मिलिट्री रोड) का रास्ता ले सकते हैं.
इस नेशनल हाईवे पर भी यातायात ठप
कालिम्पोंग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सिलीगुड़ी और सिक्किम को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-717E पर यातायात ठप है. वहीं हुसैन खोला में जो भूस्खलन हुआ है, वह पेडोंग और ऋषिखोला के बीच हुआ है, जिससे रेनॉक से होकर जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है. स्थानीय प्रशासन ने रास्ता बहाल करने का कार्य तेज कर दिया है.
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
7 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
10 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
11 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines