Telangana Stray Dogs Killing: तेलंगाना पुलिस ने आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या की जांच तेज कर दी है. पुलिस ने हनमकोंडा और कामारेड्डी जिलों के सात ग्राम प्रधानों समेत 15 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. नए साल के पहले दो हफ्तों में कम से कम 500 कुत्तों को जहर देकर मारे जाने की खबरों के बाद, ये तेलंगाना के इतिहास में पशु क्रूरता के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है. आरोपियों पर गांवों को आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्त करने के विवादास्पद स्थानीय चुनावी वादे को पूरा करने के लिए उन्हें जहर दिया गया.
ये भी पढ़ें: कुत्ता काटने पर सरकार को देना होगा भारी जुर्माना, SC ने खाना खिलाने वालों को भी फटकारा- शौक है तो घर के अंदर रखें
चुनावों में किया था कुत्तों को हटाने का वादा
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान, कई उम्मीदवारों ने आवारा कुत्तों के हमलों में बढ़ोतरी से परेशान निवासियों को कुत्ते-मुक्त गांव का वादा किया था. जिसके बाद पिछले 2 हफ्तों में करीब 500 कुत्तों की निर्मम हत्या कर दी गई. 12 जनवरी 2026 को स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया से जुड़े एनिमल क्रुएल्टी प्रिवेंशन मैनेजर अदुलापुरम गौतम ने माचारेड्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.गौतम ने अपनी शिकायत में कहा कि पलवांचा मंडल में पिछले दो-तीन दिनों में करीब 200 आवारा कुत्तों की हत्या की गई.
वीडियो में कुत्ते को इंजेक्शन देता दिखा शख्स
कुत्तों को एक घातक पदार्थ का इंजेक्शन लगाया गया जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई. जगतियाल जिले के धर्मपुरी नगरपालिका में हुई ऐसी ही एक भयावह घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कुत्ते को जहर का इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है. एक मिनट के भीतर ही कुत्ता गिर पड़ा. वीडियो में सड़क पर दो और कुत्तों के शव भी नजर आए. इसी बीच, हनमकोंडा में श्यामपेटा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि 110 कुत्तों के शव बरामद किए गए हैं. उनकी मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए उनमें से कुछ का पोस्टमार्टम किया गया है.
तेलंगाना सरकार ने दिए आदेश
तेलंगाना सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को सख्ती से ABC नियम लागू करने का निर्देश दिया है. वहीं, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के खतरे पर चिंता जाहिर करते हुए पर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकारों को कुत्ते के काटने से हुई चोटों के लिए भारी मुआवजे की चेतावनी दी. हालांकि, कोर्ट ने ये दोहराया कि कुत्तों को मारना एक गैरकानूनी तरीका है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें: किसी की उंगली कर दी अलग, किसी का चीर डाला गाल : मुंबई में 24 घंटे में 16 लोगों को कुत्तों ने काटा
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
6 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
7 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
8 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
8 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
10 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines