Maoists Killed Policeman Brother: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। माओवादियों ने फिर से एक बेगुनाह को अपना शिकार बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया है। राज्य के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक आपराधिक घटना को अंजाम दिया। नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस का खबरी होने का आरोप लगाया है।
मृतक का नाम सोन्नू उसेंडी
मृतक की पहचान 30 वर्षीय सोन्नू उसेंडी के रूप में हुई है। जिसे नक्सलियों ने स्थानीय बाजार से अगवा किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। सोन्नू का भाई पुलिस कांस्टेबल है। वो राज्य पुलिस की फोर्स बस्तर फाइटर्स का हिस्सा है। ऐसे में नक्सलियों को शक था कि सोन्नू भी पुलिस का मुखबिर है। जिसके कारण नक्सलियों ने उसकी जान ले ली।
बाजार से किया अगवा
बता दें कि सोन्नू उसेंडी का शव रविवार की रात को ओरछा गांव के पास मौजूद बटूमपुरा चौक पर पाया गया। खबरों की मानें तो नक्सलियों ने 28 जून की शाम सोन्नू को किडनैप किया था। नारायणपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कुतुल की एक बाजार में सोन्नू को अगवा किया गया। सोन्नू कोहकामेटा का रहने वाला था और बाजार किसी काम से गया था।
यह भी पढ़ें- नए कानून के तहत कैसे लिखवाएं FIR? क्राइम सीन का वीडियो है जरूरी, यहां पढ़ें सारी जानकारी
20 किलोमीटर दूर फेंका शव
माओवादियों का कहना है कि सोन्नू पुलिस का खबरी था। लिहाजा उन्होंने बड़ी बेरहमी के साथ सोन्नू का कत्ल कर लिया। वहीं सोन्नू के शव को कुतुल से 20 किलोमीटर दूर ओरछा में फेंका गया। आज सुबह ओरछा के बटूमपुरा चौक से सोन्नू का शव बरामद हुआ। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
स्थानीय पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे जिस किसी का हाथ है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि पुलिस अभी तक नक्सलियों तक पहुंचने में नाकाम रही है।
यह भी पढ़ें- बारिश के बीच सड़क पर घूमने निकला 8 फुट का मगरमच्छ, जिसने देखा उसकी निकली चीख, VIDEO
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
36 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines