Manipur Violence Update Mob Surrounded Police Station Near CM House: मणिपुर में 6 महीने बाद भी हिंसा थम नहीं रही है। बुधवार की शाम भीड़ ने राजधानी इंफाल में पुलिस दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की। भीड़ हथियार लूटना चाहती थी। पुलिस के समझाने के बाद भी जब भीड़ नहीं हटी तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। जिस जगह ये वारदात हुई, वह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास से नजदीक है। इस घटना के बाद शहर में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।
दरअसल, भीड़ में सर्वाधिक युवा थे, जो स्थानीय समूह अरामबाई तेंगगोल के नेतृत्व में पहुंचे थे। ये सभी सीमावर्ती शहर मोरेह में एक विद्रोही स्नाइपर द्वारा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद राज्य सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं। इसके विरोध में वे पुलिस स्टेशन से हथियारों को लूटने के लिए पहुंचे थे।
इंटरनेट 5 नवंबर तक बंद, कर्फ्यू लगा
बुधवार को राज्य सरकार ने मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध को 5 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। तीन मई की हिंसा के बाद से ही राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप हैं। उधर, इंफाल पूर्वी जिला अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण कर्फ्यू में छूट के आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, पीएचईडी, नगरपालिका अधिकारी/कर्मचारी, बिजली, पेट्रोल पंप, न्यायालयों के कामकाज, उड़ान यात्रियों और मीडिया कर्मियों की आवाजाही को कर्फ्यू से छूट दी जाएगी। इसके अलावा इंफाल पश्चिम में भी कर्फ्यू छूट के आदेश को रद्द कर दिया गया। इससे पहले सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू में छूट देने का ऐलान किया गया था।
मोरेह में एक दिन पहले पुलिस अफसर की हत्या
मंगलवार को मोरेह शहर में उग्रवादियों ने एक ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मंगलवार दोपहर टेंगनौपाल जिले के सिनम में फोर्स पर घात लगाकर हमला किया गया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मणिपुर में तीन मई के बाद से अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें: अब नए तरीके की हैकिंग: भूपेश बघेल का दावा- मेरा Iphone अचानक बंद, कैमरे पर दिखाए सबूत
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines