Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा की एक ताजा घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हैं। बताया गया है कि खमेनलोक इलाके में आज यानी बुधवार सुबह इंफाल हिंसा हो गई। ईस्ट के एसपी शिवकांत सिंह ने बताया है कि घटना में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। मरने वालों में सभी पुरुष हैं।
आतंकवादियों की भूमिका की जांच
ईस्ट के एसपी शिवकांत सिंह ने बताया कि देर रात इलाके में फायरिंग की आवाज सुनाई दी थीं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि हत्याओं में संदिग्ध आतंकवादियों की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंफाल पूर्व के अधिकार क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। मणिपुर सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य में इंटरनेट पर प्रतिबंध 15 जून तक बढ़ा दिया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की थी बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री ने 29 मई से चार दिनों का मणिपुर दौरा किया था और राज्य में शांति बहाल करने के लिए कई उपायों की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, नागरिक समाज, महिलाओं, आदिवासी समूहों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इसके बाद शाह ने घोषणा की थी कि राज्य में एक शांति समिति का गठन किया जाएगा।
इसलिए हो रहा है राज्य में बवाल
बता दें कि अनुसूचित जनजाति वर्ग में मेतई समुदाय को शामिल करने की मांग के विरोध में अखिल जनजातीय छात्र संघ (एटीएसयू) की ओर से आयोजित एक रैली के दौरान हुई झड़पों के बाद मई की शुरुआत से मणिपुर में हिंसा देखी गई हैं। मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में मेतई समुदाय को शामिल करने पर विचार करने के लिए कहा था।
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 mins agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
13 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines