हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Manipur Violence: उप्रदवियों ने मंत्री के गोदाम में लगाई आग, हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह की सर्वदलीय बैठक जारी

विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा राज्य और केंद्र सरकार के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। राज्य में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कई इलाकों से गोलीबारी और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच अब एक मंत्री के प्राइवेट गोदाम में आग लगा दी गई है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। मणिपुर में गंभीर होते हालात को देख केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मणिपुर हिंसा को लेकर शनिवार को सर्वदलीय बैठक हो रही है। बैठक को लेकर अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक ही गाड़ी में संसद पहुंचे।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही सर्वदलीय बैठक

कांग्रेस की तरफ से इस बैठक में मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इकराम इबोबी सिंह शामिल हुए हैं। बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी नेता पिनाकी मिश्र, मेघालय के मुख्यमंत्री कोर्नाड संगमा, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन भी संसद पहुंच चुके हैं। बता दें कि मणिपुर में भड़की हिंसा को 50 दिन से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन अभी भी कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं।

कांग्रेस केंद्र सरकार पर है हमलावर 

गृह मंत्री अमित शाह ने इस महीने मणिपुर का दौरा भी किया। लेकिन हालात अब भी नहीं सुधरे हैं। कांग्रेस मणिपुर में जारी हिंसा पर केंद्र सरकार पर लगतार हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि वह मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए 10 जून से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांग रही थी लेकिन उन्होंने वक्त नहीं दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें