Manipur Violence: मणिपुर में गुरुवार को कुकी उग्रवादियों ने बिष्णुपुर पुलिस कमांडो पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में एक कमांडो की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा टोरबंग बांग्ला में कुकी उग्रवादियों ने कुछ नागरिकों का अपहरण कर लिया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
पुलिस कमांडो बिग्यानंदा ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे हमारी नियमित पेट्रोलिंग चल रही थी। इसी दौरान टी मोलकोट गांव के पीछे एक उग्रवादी समूह ने हमारी टीम पर घात लगाकर हमला किया। हमें वहां रिइंफोर्समेंट के लिए बुलाया गया था और हमारे पहुंचने से पहले ही एक व्यक्ति घायल हो चुका था और दूसरे की मौत हो गई थी। अर्धसैनिक बल मुख्य सड़क पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Polygamy: असम सरकार ने बहुविवाह को खत्म करने के लिए बनाई चार सदस्यीय कमेटी, 60 दिनों में सौंपनी होगी रिपोर्ट
तीन मई को भड़क उठी थी हिंसा
बता दें कि 3 मई को अनुसूचित जनजाति (एसटी) कैटेगरी में बहुसंख्यक मेइती समुदाय को शामिल करने के विरोध में पूर्वोत्तर राज्य के कुछ जिलों में झड़पों के तत्काल बाद हिंसा भड़क उठी थी। इसके बाद हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था।
और पढ़िए – फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट ने महा विकास अघाड़ी के मंसूबों पर पानी फेर दिया
आरएएफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ सहित बलों को तैनात किया गया है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख कुलदीप सिंह को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) आशुतोष सिन्हा को समग्र परिचालन कमांडर नियुक्त किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
44 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines