हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों मणिपुर में गिरफ्तार किए गए मैतेई नेता कानन सिंह? राज्यपाल से मिलकर BJP विधायक ने बताई सच्चाई

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा मामले में सीबीआई ने मैतेई नेता कानन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद बीजेपी विधायक ने गिरफ्तारी के पीछे की सच्चाई बताई।

विज्ञापन
भाजपा विधायक ख इबोम्चा। (ANI)

Manipur Violence : केंद्रीय जांच ब्यूरो गुवाहाटी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इम्फाल एयरपोर्ट पर मैतेई संगठन अरामबाई टेंगोल के नेता कानन सिंह को गिरफ्तार किया है। वह 2023 में मणिपुर हिंसा से संबंधित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। कानन सिंह की गिरफ्तारी के बाद राज्य के पांच जिलों में फिर हिंसा भड़क उठी। इसे लेकर विधायकों ने रविवार को राज्यपाल से मुलाकात की।

मणिपुर के 25 विधायकों और एक सांसद ने राज्य के राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की। बीती रात मैतेई संगठन के अरामबाई टेंगोल नेता कानन सिंह की गिरफ्तारी के बाद राज्य के पांच जिलों में हिंसा भड़क उठी। इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, थौबल और काकचिंग जिलों में चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बिष्णुपुर में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : मणिपुर में फिर लगा कर्फ्यू, स्कूल और बाजार-दुकानें बंद; जानें अब क्यों आपस में भिड़े 2 गुट?

विज्ञापन

राज्यपाल से मिलने के बाद क्या बोले बीजेपी विधायक?

भाजपा विधायक ख इबोम्चा ने कहा कि हमने राज्यपाल से कल की घटना के बारे में बात की है, और उनसे गिरफ्तार किए गए अरामबाई टेंगोल नेताओं को रिहा करने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार अरामबाई टेंगोल के खिलाफ नहीं है। उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ में अरामबाई टेंगोल की सेवाओं का समर्थन किया है। कनन सिंह को उनके खिलाफ सीबीआई मामले के कारण गिरफ्तार किया गया था, और अन्य चार को इसलिए उठाया गया क्योंकि वे उस समय उनके साथ थे। राज्य पुलिस द्वारा इन चारों के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है। जब वे जांच में क्लियर हो जाएंगे तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

CBI ने गिरफ्तारी दी जानकारी

सीबीआई ने बताया कि कानन सिंह की गिरफ्तारी से संबंधित सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। उसे इम्फाल से गुवाहाटी लाया गया है और उसे पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : मणिपुर में फ्री मूवमेंट पर फिर भड़की हिंसा, चलीं गोलियां, सड़कों पर फेंके पत्थर, एक युवक की मौत, देखें Video

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola