Manipur Violence: मणिपुर हिंसा की आग में झुलस रहा है। बुधवार को म्यांमार की सीमा से लगे तेंगनौपाल जिले के मोरेह शहर में भीड़ ने सुरक्षा बलों के एक ट्रांजिट कैंप पर हमला कर दिया। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। भीड़ ने वन विभाग की एक इमारत को भी आग के हवाले कर दिया। सुरक्षाबलों ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।
अभी किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। कोलोई मणिपुर के सोशल मीडिया अकाउंट ने वीडियो पोस्ट किया है। दावा किया है कि भीड़ ने करीब 30 घरों-दुकानों को आग के हवाले किया है। जिसमें ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुआं दिखाई दे रहा है।
और पढ़िए – अमित शाह की मीटिंग में बना विजय संकल्प यात्रा का रोडमैप, BJP इस जिले से करेगी शुरुआत
सुरक्षाबलों पर महिलाओं की पिटाई का आरोप
सिविल सोसायटी ग्रुप्स ने दावा किया कि मोरेह बाजार क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील दी गई है। इसलिए कुछ महिलाएं आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने बाजार गई थीं। सुरक्षा बलों के कुछ कर्मियों द्वारा कथित तौर पर उन पर हमला किया गया और उनकी पिटाई की गई। इससे तीखी बहस हुई और महिलाओं ने विरोध स्वरूप बाजार की सड़क जाम कर दी।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नाराज लोगों के एक समूह ने कुछ घरों में आग लगा दी, जिनका उपयोग कुछ कर्मी क्षेत्र में अपनी तैनाती के दौरान आवास के रूप में कर रहे थे।
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हंगामे के बीच सुरक्षा बलों के कुछ जवानों ने गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि भीड़ में शामिल लोगों ने बलों पर जवाबी गोलीबारी की।
कल दो बसों की लगाई थी आग
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा कर्मियों को ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो बसों को मंगलवार की शाम कांगपोकपी जिले में भीड़ ने आग लगा दी। यह घटना सपोरमीना में हुई। जहां स्थानीय निवासियों ने मणिपुर पंजीकरण संख्या वाली बसों को रोक दिया और यह जांचने पर जोर दिया कि क्या किसी अन्य समुदाय का कोई सदस्य बस में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भीड़ में से कुछ लोगों ने बसों में आग लगा दी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है। अब तक 140 से अधिक लोगों की जान चली गई है। 3 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय को आरक्षण दिया था। इसका कुकी समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ड्रोन उड़ाकर भारत मंडपम का किया उद्घाटन, बोले- दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
1 hr ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines