Manipur Riots: दो दिन शांत रहने के बाद मणिपुर में शुक्रवार को फिर हिंसा हुई। खोकेन गांव में एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि दो अन्य घायल हुए। इसके बाद मणिपुर में मौतों की संख्या 105 पहुंच गई है। लोगों का कहना है कि हमलावरों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी और उनके जैसी ही गाड़ियों से आए थे। गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
पहन रखी थी सेना की वर्दी
खोकेन गांव कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले के बीच की सीमा पर स्थित है। संदिग्ध आतंकवादी और पीड़ित अलग-अलग समुदायों के थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी और सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों से मिलते-जुलते वाहन से आए थे। वे शुक्रवार की सुबह खोकेन गांव पहुंचे और ग्रामीणों पर रायफलों से फायरिंग कर दी।
ITLF ने कहा- ये शांति प्रक्रिया का उल्लंघन
स्वदेशी जनजातीय नेताओं के फोरम (ITLF) ने कहा कि इस घटना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई शांति प्रक्रिया का उल्लंघन किया है। हम अधिकारियों से विद्रोहियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।
आईटीएलएफ ने कहा कि महिला को डोमखोई की एक चर्च के अंदर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह सुबह की प्रार्थना कर रही थी।
उधर, गांव के लोगों का दावा है कि यदि वे समय पर गांव नहीं पहुंचते तो तमाम लोगों की जान जाती। गांव में उस वक्त महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी।
यह भी पढ़ें: Manipur Riots: क्या मणिपुर में साजिशन हुए दंगे; CBI ने दर्ज की 6 FIR, DIG रैंक के अफसर की लीडरशिप में बनाई SIT
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
3 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
4 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
5 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
8 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
11 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
11 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines