Mangaluru Suicide Case: कर्नाटक के मंगलुरु के एक होटल में एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव मिला है। मृतकों में दंपति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। कहा जा रहा है कि चारों की मौत की वजह सुसाइड है।
पुलिस के मुताबिक, जिस होटल के कमरे में चारों शव मिले हैं, वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट से संकेत मिलता है कि पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के केएस राव रोड स्थित एक होटल की है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। मृतकों की पहचान देवेंद्र (48), निर्मला (38) और 9 वर्षीय जुड़वां बेटियों चैथरा और चैतन्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार ने 27 मार्च को किराए पर कमरा लिया था और 30 मार्च को इसे खाली करना था।
मैसूर के विजय नगर का रहने वाला था परिवार
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मैसूर मूल के विजयनगर का रहने वाला था। होटल के कमरे में देवेंद्र का शव फंदे से लटका था जबकि पास में बेड पर देवेंद्र की पत्नी और दोनों बच्चों के शव मिले।
मौके पर मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण आर्थिक समस्याओं को बताया गया है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
संबंधित खबरें
राहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
8 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
9 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines