Mangaluru Blast: मंगलुरु ब्लास्ट मामले में स्थानीय पुलिस का दावा है कि ब्लास्ट का आरोपी शारिक इस्लामिक उदेशक जाकिर नाइक से प्रेरित था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जाकिर नाइक के वीडियो भी शेयर किए थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपी जाकिर नाइक के वीडियो को मज मुनीर, यासीन, जबी और अन्य लोगों के साथ शेयर करता था ताकि उन्हें कट्टरपंथी बनाया जा सके।
मुख्य आरोपी शारिक अन्य आरोपियों में शामिल मज मुनीर, यासीन और जबी का हैंडलर था। शिवमोग्गा पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि शारिक उन्हें कट्टरपंथी बनाने के लिए पीडीएफ, वीडियो और ऑडियो शेयर करता था। बता दें कि आरोपी 24 साल का शारिक शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली का रहने वाला है।
युवाओं को कट्टरपंथी बनाता था शारिक
आरोपी पिछले मंगलवार को ऑटो रिक्शा में कुकर में आईईडी ले जा रहा था, तभी उसमें ब्लास्ट हो गया था। अब तक पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि शारिक ने तीर्थहल्ली, शिवमोग्गा और भद्रावती में युवाओं को कट्टरपंथी बनाया था। जब पुलिस अधिकारियों ने कुछ दिन पहले मैसूर में उसके घर पर छापा मारा था। इस दौरान विस्फोटक, एक मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड, एक पैन, एक डेबिट कार्ड और एक अप्रयुक्त सिम कार्ड बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों ने शारिक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है जिसमें जाकिर नाइक के वीडियो थे और उसके हैंडलर शारिक को टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और अन्य एलिमेंट के जरिए वीडियो शेयर करते थे।
शारिक ने ISIS की विचारधाराओं का प्रचार किया
पुलिस ने पहले कहा था कि शारिक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट की विचारधारा को स्वीकार किया और आतंकवादी समूह के एजेंडे के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।
आरोपी अपने साथियों के साथ जिहाद के मौलिक विचारों और अवधारणाओं पर चर्चा करता था। शारिक मैसेजिंग ऐप के जरिए उग्रवाद, कट्टरता, आईएस और अन्य आतंकी संगठनों के कार्यों से संबंधित अपने साथियों को पीडीएफ फाइलें, वीडियो और ऑडियो भेजता था।
सबसे पहले 15 अगस्त को सामने आया था शारिक का नाम
शारिक का नाम इससे पहले 15 अगस्त को शिवमोग्गा में एक सार्वजनिक स्थान पर वीडी सावरकर की तस्वीर लगाने को लेकर हुई सांप्रदायिक झड़प के दौरान सामने आया था।
इस सिलसिले में पुलिस ने मोहम्मद जबीहुल्ला उर्फ चारबी, सैयद यासीन और माज मुनीर अहमद को गिरफ्तार किया था जबकि शारिक फरार हो गया था। यासीन और माज मुनीर ने उस समय पुलिस को बताया था कि शारिक ने उनका ब्रेनवॉश किया था।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
2 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
2 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
3 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
4 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
7 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
8 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
9 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
10 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
10 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines