Mamta Banerjee Break Silence on Bangladesh Issue: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कहानी किसी से छिपी नहीं है। इस्कॉन प्रमुख श्री चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से बांग्लादेश लगातार चर्चा में है। विदेश मंत्रालय पहले ही बांग्लादेश के इस कदम की कड़ी निंदा कर चुका है। वहीं अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए मोदी सरकार का साथ देने का ऐलान कर दिया है।
ममता ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि किसी भी धर्म के लोगों को नुकसान पहुंचे। मैंने कोलकाता में स्थित इस्कॉन से भी बात की है। हालांकि यह दूसरे देश का मामला है, इसलिए केंद्र सरकार को जरूरी कदम उठाना चाहिए। हम इस मामले पर मोदी सरकार का पूरा साथ देंगे।
TMC नेताओं ने भी की अपील
ममता बनर्जी से पहले उनकी पार्टी के कई नेता बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। TMC नेता अभिषेक बनर्जी समेत वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने भी केंद्र सरकार से एक्शन लेने की अपील की थी। अभिषेक बनर्जी का कहना था कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार को एक्शन लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से खफा विदेश मंत्रालय, ISKON के चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर सुनाई खरी-खोटी
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष की चुप्पी पर उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बांग्लादेश हिंसा की आलोचना करते हुए संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप की मांग की थी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हमला और धार्मिक गुरु की गिरफ्तारी बेहद शर्मनाक है। विपक्ष इस मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सोमवार की सुबह बांग्लादेश पुलिस ने इस्कॉन प्रमुख श्री चिन्मय कृष्ण दास को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। विदेश मंत्रालय ने भी औपचारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए इस गिरफ्तारी की आलोचना की है।
यह भी पढ़ें- श्री चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर क्यों मचा बवाल? 5 पॉइंट में जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
51 mins agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
4 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines