CV Ananda Bose statement on mamata banerjee: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने रविवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का व्यक्तिगत तौर पर सम्मान करते हैं और उनके साथ उनके प्रोफेशनल संबंध हैं, लेकिन ‘राजनेता’ के रूप में वे मेरे मिजाज की नहीं हैं। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में राज्यपाल ने सीएम के साथ अपने संबंधों पर बेबाकी से बात की।
मेरे सामने तीन ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपने संबंधों के बारे में पूछे जाने पर बोस ने कहा कि कौन सी ममता बनर्जी? मेरे सामने तीन ममता बनर्जी हैं। एक केवल ममता बनर्जी हैं, जिनसे मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। दूसरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिनके साथ मेरे प्रोफेशनल संबंध हैं। वहीं, तीसरी राजनीतिज्ञ ममता बनर्जी हैं, जो मेरे मिजाज की नहीं हैं।
मुख्यमंत्री मेरी सहयोगी हैं और मैं कोई राजनेता नहीं हूं
राज्यपाल ने कहा कि बीते चुनावों के दौरान सीएम ने कुछ मुद्दों को आपस में मिला दिया था। उन्होंने कहा कि सीएम ने अन्य कुछ नेताओं के साथ मिलकर कुछ बयान दिए। जिस पर मैं भी राज्यपाल नहीं, बल्कि एक सामान्य आदमी बन गया और मैंने उन पर हर्जाने और मानहानि के लिए मुकदमा किया है। उन्होंने कहा कि इस सब के अलावा ममता बनर्जी मेरी मित्र हैं। मुख्यमंत्री मेरी सहयोगी हैं और मैं कोई राजनेता नहीं हूं।
आत्मसम्मान से खिलवाड़ नहीं करने दूंगा
राज्यपाल ने कहा कि राजनेता अपने तरीके से कुछ भूमिकाएं निभाते हैं। लेकिन मैं उन्हें अपने आत्मसम्मान में हस्तक्षेप नहीं करने दूंगा। बता दें कि इससे पहले राजभवन के एक कर्मचारी ने राज्यपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। राजभवन पैनल की इंटरनल प्रारंभिक जांच रिपोर्ट ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
हाई कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
आरोपों को लेकर बनर्जी और टीएमसी नेताओं के हमलों के बीच बोस ने बनर्जी और कुछ अन्य टीएमसी नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में 14 अगस्त को कोलकता हाई कोर्ट में सुनवाई है। इससे पहले अदालत ने इस मामले में अपने अंतरिम आदेश में राज्यपाल के खिलाफ कोई भी अपमानजनक या गलत बयान देने पर रोक लगा रखी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
4 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
5 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
6 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
7 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
8 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines