Mamata Banerjee Bubun Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने भाई बुबुन बनर्जी से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। उन्होंने यह फैसला अपने भाई के हावड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने पर किया। कहा जाता है कि बुबुन बनर्जी बीजेपी के टिकट पर हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे।
‘अब मेरा कोई भाई नहीं रहा’
ममता बनर्जी ने बुबुन बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वह मेरा भाई नहीं रहा। आज से मैं उससे सारे रिश्ते तोड़ती हूं। मेरा परिवार और मैंने खुद को उससे दूर कर लिया है। वह भूल गया है कि जब हमारे पिता का निधन हुआ तो पालन-पोषण कैसे हुआ था। वह जब ढाई साल का था। मैं 35 रुपये कमाती थी और उसका पालन पोषण करती थी।
बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका अब अपनी सरकार या पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं रहा। अब उनके भाई ने टीएमसी के खिलाफ बगावत कर दी है। उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के नाम पर असहमति जताई। यह ममता बनर्जी द्वारा अभिषेक बनर्जी को दूसरों से अधिक प्राथमिकता देने का नतीजा है।
यह भी पढ़ें: कोरबा सीट पर किसकी चलेगी हुकूमत? ‘दीदी’ या ‘भाभी’, कौन जीतेगा जनता का दिल?
टीएमसी ने 7 सांसदों का काटा टिकट
बता दें कि टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें 16 मौजूदा सांसदों पर फिर से भरोसा किया गया है, जबकि नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती समेत सात सांसदों का टिकट काट दिया गया। पिछली बार टीएमसी को बंगाल की 42 सीटों में से 23 सीटों पर जीत मिली थी। पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बरहामपुर सीट से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढ़ें: TMC ने गुजरात के यूसुफ पठान को क्यों बनाया उम्मीदवार? अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्या है राजनीतिक समीकरण
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
3 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
7 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
8 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines