CM Mamata Banerjee Statement : पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर डॉक्टरों का अब भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने बातचीत के लिए हड़ताली डॉक्टरों को बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। सीएम ममता बनर्जी खाली कुर्सियों के सामने अकेले बैठी रहीं और डॉक्टरों का इंतजार करती रहीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया।
इस्तीफा देने को तैयार हैं : सीएम ममता बनर्जी
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्हें पद की चिंता नहीं है। न्याय चाहिए और उन्हें सिर्फ न्याय मिलने की चिंता है। उनका यह बयान डॉक्टरों द्वारा बैठक में नहीं शामिल होने के बाद आया।
यह भी पढे़ं : 15 दिन से ज्यादा पूछताछ, फिर FIR, इस मामले में CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को किया गिरफ्तार
3 दिन तक इंतजार करती रहीं ममता
सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्होंने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठने करने की पूरी कोशिश की। 3 दिन तक उनका इंतजार किया गया कि वे आएं और अपनी समस्या का समाधान करें। यहां तक कि जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार नहीं किया, तब भी वे राज्य के टॉप अधिकारी मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजी के साथ उनका 3 दिन तक इंतजार करती रहीं। इस दौरान ममता ने खेद जताते हुए इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगी कि जो उनका (डॉक्टरों) समर्थन कर रहे हैं, कृपया अपना समर्थन दें। उन्हें कोई समस्या नहीं है। वे सिर्फ आम लोगों के लिए न्याय चाहती हैं। आम लोगों के इलाज के लिए न्याय चाहती हैं।
अपने कर्तव्य का पालन करें डॉक्टर : मुख्यमंत्री
उन्होंने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार डॉक्टर अपने कर्तव्य का पालन करें। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि कभी-कभी बर्दाश्त करना पड़ता है। सीएम ने आरोप लगाया कि जूनियर डॉक्टरों को कोई बाहर से सपोर्ट कर रहा है कि मीटिंग न जाएं।
यह भी पढे़ं : Kolkata Case : ‘ट्रेनी डॉक्टर का परिवार हाउस अरेस्ट’, कांग्रेस नेता का दावा- पुलिस ने दिया था पैसों का लालच
इलाज न मिलने से मरीजों की जा रहीं जानें : ममता
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मीटिंग में 15 डॉक्टरों के आने की बात थी, लेकिन उनका कहना था कि 30 डॉक्टर आएंगे। सरकार ने इसकी अनुमति दे दी। तीन दिनों से डॉक्टरों का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन वे लगातार प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट की बात कर रहे थे। पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और सरकार अदालत के आदेश को मानती है। पूरे प्रोग्राम की वीडियोग्राफी होती और फिर सुप्रीम कोर्ट से आदेश लेने के बाद यह वीडियोग्राफी उन लोगों को भी दी जाती। उन्होंने आगे कहा कि वह भी आंदोलन से उठकर आई हैं, इसलिए आंदोलन का सम्मान करती हैं। डॉक्टरों की हड़ताल से बहुत लोगों की मौत हो रही है। अभी तक 27 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
कर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
16 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
2 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
12 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines