Mamata Banerjee: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का प्रमुख बनाने की मांग लगातार उठ रही है। मंगलवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद ने ये बात दोहराई। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक शशक्त महिला हैं।
वह केंद्रीय मंत्री रहीं, पश्चिमी बंगाल में लगातार कई बार से वह चुनाव जीतती आईं हैं। सांसद ने कहा कि बंगाल में BJP के खिलाफ उनका 70% का स्ट्राइक रेट है, जबकि कांग्रेस का मात्र 10% है। इसीलिए मुझे लगता है कि अब उन्हें इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व सौंप देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: ‘INDIA’ ब्लॉक का जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष के पास आगे क्या हैं विकल्प?
नेतृत्व में बदलाव राहुल गांधी और सोनिया गांधी का विरोध कतई नहीं
टीएमसी सांसद ने आगे अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को नेतृत्व सौंपने का मतलब ये नहीं है कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी या फिर किसी अन्य नेता का विरोध है। उन्होंने कहा कि जिस तरह विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ी लेकिन उन्होंने खेलना थोड़े ही छोड़ा है, वह अब भी देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। ऐसे में अन्य नेताओं की उपयोगिता हमेशा बनी रहेगी।
इंडिया ब्लॉक की जल्द हो बैठक
सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि नेतृत्व में बदलाव राहुल गांधी और सोनिया गांधी का विरोध कतई नहीं है। जिसका प्रदर्शन राजनीतिक में अच्छा है, उसे मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में बदलाव के लिए एनसीपी के शरद पवार, राजद के लालू यादव समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता बयान जारी कर चुके हैं। ऐसे में इंडिया ब्लॉक को इस मुद्दे पर जल्द बैठक करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: कौन है गैंगस्टर राशिद केबलवाला? खाक छान रही कई देशों की पुलिस पुलिस
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
6 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
31 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
14 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines