Malegaon Blast Case Pragya Singh Thakur: मालेगांव 2008 विस्फोट मामले में विशेष NIA अदालत ने सुनवाई 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। सोमवार को अभियुक्तों के सीआरपीसी 313 के बयान दर्ज नहीं किए जा सके क्योंकि अभियुक्त दयानंद पांडे, सुधाकर धर द्विवेदी, शंकराचार्य उपस्थित नहीं हो सके। कोर्ट ने आरोपी नंबर-10 दयानंड पांडे के खिलाफ 5000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत अन्य छह आरोपी आज कोर्ट में मौजूद रहे। सभी आरोपियों को 3 अक्टूबर को दोबारा कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।
पूरी तरह से झूठा मामला
मालेगांव 2008 ब्लास्ट मामले पर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा- “मुझे कांग्रेस सरकार और एटीएस की प्रताड़ना का खामियाजा भुगतना पड़ा…पूरी तरह से झूठा मामला बनाया गया।” उन्होंने कहा- मैं पहले पूरी तरह से स्वस्थ थी। मैं पूर्ण स्वस्थ होकर ही पुलिस की कस्टडी में गई थी, लेकिन पुलिस की कस्टडी के बाद लगातार मुझे स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। फिजिकल फिट व्यक्ति की जो हालत हुई है, उसे बता नहीं सकती।
मैं स्वस्थ आई थी, लेकिन जब कस्टडी से बाहर आई तो बिस्तर पर थी। मुझे कैंसर हुआ, न्यूरो संबंधी समस्याएं हुईं। रीढ़ की हड्डी में भी दिक्कत हुई, आंख से लेकर दिमाग तक पस पड़ गया। मेरी बॉडी जितनी डैमेज हुई है, उसकी पूरी वजह कांग्रेस सरकार और एटीएस की प्रताड़ना है। मुझे प्रताड़ना देकर एक नकली केस बनाया गया है। जिसके बारे में मैं खुद जानती हूं। प्रज्ञा ने आगे कहा- जो व्यक्ति अपराध करता है या तो वो जानता है या फिर ईश्वर जानता है। मेरा केस एकदम क्लीन है।
क्या इस केस को जानबूझकर लंबित किया जा रहा है? इस सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि ये कोर्ट की प्रक्रिया है। कोर्ट में कौन आता है या नहीं आता है, इसके बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। मुझे जब-जब आदेश मिलता है मैं कोर्ट आती हूं।
ये भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, आखिर क्या है मामला?
क्या है मालेगांव ब्लास्ट केस?
महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 6 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल थे। इस केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित कुल 7 आरोपी बनाए गए हैं। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर हैं। इस केस में आरोपी नंबर-1 प्रज्ञा सिंह ठाकुर हैं। प्रज्ञा सिंह भोपाल की सांसद हैं।
ये भी पढ़ें: केरल में आर्मी के जवान की बांधकर पिटाई, बदमाशों ने पीठ पर पेंट कर PFI लिखा
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
6 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines