आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से पांच पुलिसकर्मियों, एक राजनीतिक कार्यकर्ता, एक ठेकेदार समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
एसएसपी कुपवाड़ा युगल मन्हास ने मॉड्यूल के बारे में बताया कि एक गुप्त सूचना पर एक पोल्ट्री दुकान के मालिक को उसके घर से कुछ मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति एक बड़े समूह का हिस्सा था। गिरफ्तार शख्स ने कुछ ड्रग पेडलर्स और बारामूला जिले के कुछ सहयोगियों के नाम का खुलासा किया।
अलग-अलग इलाकों से की गई आरोपियों की गिरफ्तारी
एसएसपी ने कहा, “बाद में जिले भर में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पांच जवानों, एक राजनीतिक कार्यकर्ता समेत 15 अन्य लोगों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी युगल मन्हास ने कहा कि इस ड्रग तस्करी और पेडलिंग मॉड्यूल के भंडाफोड़ ने घाटी में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संचालकों की सीधी संलिप्तता को फिर से उजागर किया है। एसएसपी ने कहा, “मामले में मूल रूप से केरल का रहने वाला पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर शाकिर अली खान नियंत्रण रेखा के इस तरफ अपने बेटे तहमीद खान को नशीले पदार्थों का मुख्य आपूर्तिकर्ता साबित हुआ है।”
दो किलोग्राम हेरोइन के दो पैकेट भी बरामद
एसएसपी ने बताया कि तहमीद का कबूलनामे और खुलासे के बाद उसके घर से 2 किलोग्राम हेरोइन के करीब दो पैकेट भी बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि नशीला पदार्थ बलों के लिए एक बड़ी चुनौती है और पुलिस आतंकवाद से निपटने की तरह ही इस खतरे से निपट रही है और जो भी इस रैकेट में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने कुपवाड़ा जिले में पांच आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के एक प्रमुख मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इन आतंकियों के पास से एके 47 राइफल, 2 पिस्टल, 7 ग्रेनेड, अन्य गोला बारूद और नकदी बरामद की थी। दोनों मामलों में जांच अभी भी जारी है और पुलिस को दोनों मामलों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines