जम्मू के रिंग रोड स्थित बिश्नाह इलाके में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. परगवाल इलाके के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे पिकनिक से लौट रहे थे तभी उनकी बस सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में 25 से ज्यादा छात्र और छह शिक्षक घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पहुंचकर सभी घायलों को बस से बाहर निकलने में मदद की और अस्पताल पहुंचाया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया. बस सीधे डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया.
जम्मू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि शिक्षकों और रसोइए सहित लगभग 25 से 30 बच्चे घायल हुए हैं. मामूली रूप से घायल बच्चों को बिश्ना अस्पताल में उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को जम्मू मेडिकल कॉलेज लाया गया.
यह भी पढ़ें: खतरे में अरावली, 90% पहाड़ियां सुरक्षा से बाहर, इकोसिस्टम तबाह कर सकता है सुप्रीम कोर्ट का आदेश
शिक्षकों और छात्रों का इलाज जारी
करीब आधा दर्जन बच्चों को बेहतर उपचार के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया है. बाकी छात्रों और शिक्षकों का इलाज बिश्नाह अस्पताल में जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कुछ बच्चों को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.
ड्राइवर से होगी पूछताछ
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि बस के पलटने की असल वजह तेज रफ्तार थी या तकनीकी खराबी. अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी. वहीं, परगवाल इलाके में इस हादसे की खबर पहुंचते ही अभिभावक अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े.
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
4 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
5 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
7 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
8 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines