Mahua Moitra Targated Lok Sabha Ethics Committee: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को लोकसभा आचार समिति पर फिर से कटाक्ष किया है। उन्होंने आचार समिति को ‘कंगारू कोर्ट’ कह दिया है। साथ ही कहा है कि कैश फॉर क्वेरी विवाद में शुरू से आखिर तक बंदरबांट किया गया है। इसके लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि एथिक्स पैनल को पहले उन्हें निष्कासित करना चाहिए और फिर केंद्र से सीबीआई को सबूत ढूंढने के लिए कहना चाहिए।
एथिक्स कमेटी को लेकर मोइत्रा ने कही ये बात
सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा है कि संसदीय इतिहास में पहले व्यक्ति के रूप में पहचान बनने पर गर्व है, जिसे आचार समिति की ओर से अनैतिक रूप से निष्कासित किया गया है। इसके जनादेश में निष्कासन शामिल नहीं है। उन्होंने ये भी लिखा है कि पहले निष्कासित करें और फिर सरकार से कहें कि वह सबूत ढूंढने के लिए सीबीआई से कहे। कंगारू कोर्ट शुरू से आखिर तक बंदरबांट हो रहा है। बता दें कि मोइत्रा का ट्वीट एथिक्स पैनल की ओर से उन्हें लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश के एक दिन बाद आया है।
एक इंटरव्यू में मोइत्रा ने कहीं ये बातें
एथिक्स पैनल की सिफारिश के बाद इंडिया टुडे टीवी के साथ एक इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने कहा कि निष्कासन की धमकी उनके लिए सम्मान का मेडल है। उन्होंने कहा कि एथिक्स पैनल का जनादेश निष्कासन तक भी नहीं फैलता। टीएमसी सांसद ने इंटरव्यू में कहा कि सबसे अच्छा जो वो कर सकते हैं वो उन्होंने किया। यह विशेषाधिकार समिति है जो निष्कासन की सिफारिश कर सकती है।
इन सदस्यों ने किया रिपोर्ट का विरोध
बताया गया है कि एथिक्स पैनल ने गुरुवार को कैश-फॉर-क्वेरी विवाद पर अपनी रिपोर्ट पेश की थी। इसके प्रमुख विनोद सोनकर ने कहा कि छह सदस्यों ने रिपोर्ट को समर्थन किया, जबकि चार ने इसका विरोध किया। उन्होंने ये भी कहा कि अपराजिता सारंगी, राजदीप रॉय, सुमेधानंद सरस्वती, परनीत कौर, विनोद सोनकर और हेमंत गोडसे ने रिपोर्ट का समर्थन किया, जबकि दानिश अली, वी वैथिलिंगम, पीआर नटराजन, गिरिधारी यादव इसके विरोध में थे।
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
54 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines