Mahua Moitra slams Lok Sabha ethics panel chief warns BJP: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को लोकसभा एथिक्स कमिटी के चीफ विनोद सोनकर पर जमकर हमला बोला। महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि जब वे 2 नवंबर को कैश-फॉर के सिलसिले में पैनल के सामने पेश हुई थीं, तो उन्होंने उनसे घटिया अप्रासंगिक सवाल पूछे गए थे। महुआ मोइत्रा ने भाजपा को भी चेतावनी दी और कहा कि उनके पास पूछे गए सवाल की प्रतिलिपी है। उन्होंने ये भी दावा किया कि भाजपा उन पर आपराधिक मामले थोपने की योजना बना रही है।
महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- इससे पहले कि आप फर्जी कहानी के साथ महिला सांसदों को बाहर निकालें, याद रखें कि मेरे पास एथिक्स कमेटी में रिकॉर्ड की सटीक प्रतिलिपि है। अध्यक्ष के घटिया अप्रासंगिक सवाल, विपक्ष का विरोध, मेरा विरोध – सब कुछ आधिकारिक ब्लैक एंड व्हाइट में है। बेशरम और बेहूदा।
एक अन्य ट्वीट में महुआ मोइत्रा ने कहा कि ये जानकर मैं कांप रही हूं कि भाजपा मेरे खिलाफ आपराधिक मामलों की योजना बना रही है। उनका स्वागत है, लेकिन ये जान लें कि मेरे पास कितने जोड़ी जूते हैं, ये सवाल करने से पहले सीबीआई और ईडी को 13,0000 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले के लिए अडानी के खिलाफ FIR दर्ज करने की जरूरत है। एक अन्य एक्स पोस्ट में महुआ ने अपनी पार्टी पर लगे आरोपों को भाजपा और गौतम अडाणी की ध्यान भटकाने वाली रणनीति करार दिया।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर साधा निशाना
इस बीच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी की पेशकश स्वीकार कर ली, लेकिन गौतम अडानी का नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं महुआ मोइत्रा की ईमानदारी का प्रशंसक बन गया हूं। उन्होंने हीरानंदानी के लिए अडानी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया?
इससे पहले एक अन्य एक्स पोस्ट में निशिकांत दुबे ने कहा कि महुआ (आरोपी सांसद) की पढ़ाई देखिए, बैंक ने लगता है नौकरी से ग़लत हिसाब किताब के कारण निकाल दिया। कल प्रेस को बताया था कि 13 हज़ार करोड़ का कोयला घोटाला हुआ, आज लिख रही है 1 लाख 30 हज़ार का घोटाला, सचमुच डर गई है?
बता दें कि एक हलफनामे में, कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने दावा किया था कि मोइत्रा ने उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पोस्ट करने की अनुमति देने के बदले में महंगे उपहार स्वीकार किए।
मोइत्रा ने किसी भी गलत काम के आरोप से इनकार किया है। उन्होंने हाल ही में एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने अपने लॉगिन क्रेडेंशियल उस व्यवसायी के साथ शेयर किए थे जो उनका दोस्त था। उसने कहा कि उसने व्यवसायी से अपने कर्मचारियों से पोर्टल पर अपने प्रश्न टाइप करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि चूंकि कोई भी सवाल उनके OTP के बिना पोस्ट नहीं हो सकता, इसलिए सवालों को उनकी मंजूरी प्राप्त है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
15 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines