Mahua Moitra: साउथ कोलकाता के लॉ कॉलेज में हुए गैंगरेप पर TMC की सांसद महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं की टिप्पणियों की निंदा की है। इसके पहले पार्टी ने भी अपने दोनों नेताओं के दिए बयान से खुद को अलग कर लिया था। अब महुआ मोइत्रा ने TMC के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘हम इन जघन्य टिप्पणियों की निंदा करते हैं, चाहे वे कोई भी करे।’
TMC ने किया किनारा
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के बारे में सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा ने टिप्पणी की। इस पर TMC ने दोनों के बयानों से पार्टी को अलग करते हुए एक्स पर ट्वीट किया कि ‘यह टिप्पणी उन्होंने निजी तौर पर की है। पार्टी उनके बयानों से खुद को अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है। ये विचार किसी भी तरह से पार्टी की स्थिति को नहीं दिखाते हैं।’
आगे लिखा गया कि ‘हमारा रुख दृढ़ है, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए हमारी कोई सहिष्णुता नहीं है। हम इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करते हैं।’
महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?
पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद महुआ मोइत्रा ने भी एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘भारत में महिलाओं के प्रति घृणा पार्टी लाइन से परे है।’ उन्होंने पार्टी की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘इसमें जो बात अलग है वह यह है कि हम इन घृणित टिप्पणियों की निंदा करते हैं, चाहे वे कोई भी करे।’
क्या है पूरा मामला?
दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 साल की छात्रा के साथ 25 जून को संस्थान के दो सीनियर छात्रों और एक पूर्व छात्र ने गार्ड रूम में कथित तौर पर बलात्कार किया। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लॉ कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को भी कल गिरफ्तार कर लिया गया है। कॉलेज के गार्ड रूम के अंदर हुए इस अपराध में अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 10 घायल
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines